YouTube Earning Per 1 lakh Views: आज के समय में YouTube सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं रहा. कई लोग इसी प्लेटफॉर्म से लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. अगर आप भी कंटेंट क्रिएटर हैं या बनने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ वीडियो बनाना ही काफी नहीं है, कमाई का तरीका समझना भी जरूरी है. खासकर त्योहारों जैसे होली पर वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. ऐसे में सवाल उठता है- अगर आपके होली वीडियो पर 1 लाख व्यूज आ जाएं, तो आखिर कितनी कमाई होगी? आइए इसे समझते हैं.
YouTube से कमाई का असली तरीका क्या है?
ज्यादातर लोगों को लगता है कि YouTube सिर्फ वीडियो पर आने वाले व्यूज के हिसाब से पैसे देता है. लेकिन सच थोड़ा अलग है. कमाई सीधे-सीधे वीडियो व्यूज से नहीं, बल्कि वीडियो पर चलने वाले विज्ञापनों से होती है. YouTube एक तरह से पे-पर-व्यू सिस्टम पर काम करता है, लेकिन यह व्यूज वीडियो के नहीं, बल्कि विज्ञापन के होते हैं.
मान लीजिए आपके वीडियो पर 1 लाख व्यूज आए. लेकिन उस वीडियो पर जो विज्ञापन चला, उसे सिर्फ 10,000 लोगों ने पूरा देखा या उस पर इंटरैक्ट किया. तो आपकी कमाई उन्हीं 10,000 एड व्यूज के आधार पर होगी. यानी असली खेल एड व्यूज का है, सिर्फ वीडियो व्यूज का नहीं.
होली वीडियो पर 1 लाख व्यूज का कितना पैसा?
अब सबसे अहम सवाल अगर आपके होली वीडियो पर 1 लाख व्यूज आ जाएं, तो जेब में कितना पैसा आएगा? इसका कोई एक तय जवाब नहीं है. कमाई कई बातों पर निर्भर करती है.
सबसे पहले, वीडियो किस कैटेगरी का है. कुछ कैटेगरी जैसे फाइनेंस, टेक्नोलॉजी या एजुकेशन में विज्ञापन महंगे मिलते हैं, जबकि एंटरटेनमेंट या फेस्टिव वीडियो में आमतौर पर थोड़ा कम रेट मिलता है.
दूसरी बड़ी बात है- आपके व्यूअर्स किस देश के हैं. अगर आपके वीडियो को अमेरिका जैसे देशों में ज्यादा देखा जा रहा है, तो वहां विज्ञापन की कीमत ज्यादा होती है, जिससे कमाई भी ज्यादा होती है. वहीं अगर ज्यादातर व्यूज भारत से आ रहे हैं, तो कमाई थोड़ी कम हो सकती है.
एक मोटा अनुमान कितना बनता है?
फिर भी अगर एक सामान्य अंदाजा लगाया जाए, तो लगभग 10,000 एड व्यूज पर 50 से 100 डॉलर तक की कमाई हो सकती है. यह आंकड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन मोटे तौर पर इसी रेंज में रहता है.
इसका मतलब है कि अगर आपके 1 लाख वीडियो व्यूज में से करीब 10,000 लोगों ने विज्ञापन देखा, तो आपकी कमाई 50-100 डॉलर के आसपास हो सकती है. लेकिन अगर एड व्यूज ज्यादा हुए या विदेशी दर्शक अधिक रहे, तो यह रकम बढ़ भी सकती है.
कुल मिलाकर, YouTube पर कमाई का गणित सिर्फ व्यूज गिनने से समझ नहीं आता. अगर आप त्योहारों जैसे होली पर वीडियो बना रहे हैं, तो कोशिश करें कि कंटेंट अच्छा हो, लोग वीडियो पूरा देखें और विज्ञापन भी स्किप न करें. असली कमाई वहीं से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 सेकंड में बनेगी DSLR जैसी Holi फोटो? बस कॉपी और पेस्ट करें ये प्रॉम्प्ट
संबंधित खबरें
तैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
30 mins agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
4 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines