YouTube Announced ‘Hype’ Button to Boost Creators: यूट्यूब आज हर उम्र के लोगों की जरूरत बन गया है। मनोरंजन हो या न्यूज, खाना बनाना हो या फिर हो हेल्थ की बात सभी लोग YouTube पर अपनी पसंद का कंटेंट खोज और बनाकर डाल रहे हैं। इसी के मद्देनजर YouTube ने कंटेंट क्रिएटर के लिए नया Hype Button इंट्रोड्यूस किया है।
यूट्यूब हाइप बटन कैसे करेगा काम?
यूट्यूब ने बुधवार को इस नए फीचर को ट्रायल के बाद अपने यूजर्स के लिए चालू कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस नए फीचर से नए और उभरते क्रिएटर्स को फायदा मिलेगा। दरअसल, कई बार नए क्रिएटर्स का अच्छा कंटेंट होते हुए भी वह ज्यादा संख्या में व्यूअर्स तक नहीं पहुंच पाते हैं। यूट्यूब के अनुसार अगर किसी चैनल के 5 लाख से कम सब्सक्राइबर हैं, तो दर्शक उसे चैनल पर वीडियो को “हाइप” कर पाएंगे, जिसका असर यूट्यूब पर वीडियो शेयर करने या उसे लाइक करने से ज्यादा होगा।
ये भी पढ़ें: Flipkart सेल में Google Pixel 8 समेत ये दमदार फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, चेक करें डील्स
जो वीडियो होंगे हाइप, यूट्यूब उन्हें करेगा प्रमोट
यूट्यूब के अनुसार जब कोई व्यूअर हाइप बटन पर टैप करेगा, तो यह हाइप जमा होते रहेंगे और लीडरबोर्ड उस वीडियो को ऊपर उठना शुरू कर देगा। इसके अलावा जो हफ्ते के सबसे अधिक हाइप किए गए वीडियो होंगे उन्हें यूजर्स न्यू वीडियो ऑप्शन में देख सकेंगे, जिससे ये पता चल सकेगा कि किन चैनलों को सबसे अधिक हाइप मिला है। ऐसे इन वीडियो की ज्यादा से ज्यादा व्यूअर्स तक पहुंच होगी।
ये भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival सेल में इन 5 तरीकों से मिलेगा बंपर डिस्काउंट, तीसरा वाला तो 90% लोग नहीं जानते!
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
10 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
12 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines