YouTube Home Page For You: गूगल (Google) के स्वामित्व वाले यूट्यूब दुनिया भर में अपने अलग-अलग कंटेंट और जानकारी देने के लिए जाना जाता है। इसके माध्यम से सिर्फ जानकारी हासिल ही नहीं बल्कि कमाई भी की जा सकती है। प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक नया कोलैब टूल बटन एड किया गया है, जो यूट्यूब शॉट्स वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए बड़ा काम का है। इसके जरिए क्रिएटर्स के लिए कमाई करना आसान हो सकता है। सोशल मीडिया पर बढ़ते मुकाबले को देखते हुए प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स रोल आउट कर रहा है तो कुछ करने की तैयारी में है।
इन्हीं में अब एक और नया सेक्शन यूट्यूब पर जुड़ने वाला है जिसके जरिए यूजर्स को अपने पसंदीदा कंटेंट को देखने के लिए सर्च बार तक जाना नहीं पड़ेगा, बल्कि वो उस सेक्शन पर क्लिक करके सीधा अपने पसंदीदा कंटेंट्स देख सकेंगे। आइए जानते हैं कि यूट्यूब पर कौन सा नया सेक्शन आने की तैयारी में है।
ये भी पढ़िए- YouTube Shorts बना कर भी कमा सकेंगे पैसा, यूट्यूब ने जारी किया नया फीचर
YouTube Home Page For You Section
यूट्यूब ने घोषणा की है कि वो प्लेटफॉर्म के होम पेजों पर एक नए ‘आपके लिए’ सेक्शन का टेस्ट कर रहा है। यूट्यूब ने ये घोषणा यूट्यूब टेस्ट फीचर्स एंड एक्सपेरिमेंट्स’ पेज पर की है। यहां उन्होंने कहा कि वो एक नया ‘फॉर यू’ सेक्शन जोड़कर पर्सनल ऑडियन्स के लिए चैनल होमपेज को अधिक पर्सनलाइज्ड बनाने के तरीके का टेस्ट शुरू कर रहे हैं, जो उनके द्वारा पहले से देखे गए वीडियो के आधार पर उस चैनल से अलग-अलग कंटेंट मिक्स की सिफारिश करेगा।
क्रिएटर्स को मिलेगा फॉर यू सेक्शन चुनने का ऑप्शन
फिलहाल, यूट्यूब ‘फॉर यू’ सेक्शन को चैनलों होम पेजों पर जोड़ने के लिए टेस्टिंग कर रही है। इसे जब सभी के लिए लागू कर दिया जाएगा तो क्रिएटर्स ये कंट्रोल कर सकेंगे कि उनके चैनल पर फॉर यू सेक्शन दिखाया जाए या नहीं। साथ ही वो भी कंट्रोल कर सकेंगे कि किस प्रकार के कंटेंट दिखाए जाए।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines