YouTube Channels पर गिरी गाज! फर्जी खबरें फैलाने वाले इन यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया बंद, देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Youtube channels
Edited By Simran Singh

Youtube channels
YouTube Channels Banned in India: देश में इंटरनेट की सुविधा और डेटा की कीमत कम होने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ गए हैं। ये ही कारण है कि इसके माध्यम से लोग अच्छी और बुरी हर जानकारी को मिनटों में हासिलि कर पा रहे हैं। कई सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म में यूट्यूब सबसे प्रसिद्ध है जो लोगों को रोजगार देने के साथ कई जानकारी प्रदान करने का काम करता है।
हालांकि, यूट्यूब पर अब कई चैनल उपलब्ध हैं जो अलग-अलग तरह की जानकारी साझा करने के लिए जाने जाते हैं। यहां पर कई चैनल ऐसे भी बन गए हैं जो लोगों तक अफवाहें या कहें कि गलत जानकारियां पहुंचा रहे हैं, जिनके खिलाफ एक्शन लेते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
सरकार की ओर से उन यूट्यूब चैनलों (YouTube Channels Ban in India) पर कड़ी नजर रखी जा रही है जो छात्र, युवा, समाज और समुदाय आदि को प्रभावित करता है। इसके तहत 8 अगस्त, मंगलवार को सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध और लोकसभा चुनावों की घोषणा जैसी फर्जी खबरों को फैलाने वाले इन चैनलों को बंद कर दिया है। साथ ही, उनकी पहचान करके कड़ी कार्रवाई भी की गई है।
इन यूट्यूब चैनलों पर अपलोड की गई वीडियो की जांच से पता चला की ये झूठी खबरें फैलाने का काम कर रहे थे। इसके साथ ही चैनलों की प्रेस सूचना ब्यूरो ने तथ्य-जांच की थी। ये सभी चैनल्स अलग-अलग तरह की झूठी जानकारी को फैला रहे थे, जिनकी फ्रजी दुकान पर अब ताला लग चुका है।
इन यूट्यूब चैनलों पर फ्रजी खबरें फैलाने के कारण बैन लगा दिया गयाा है। एजुकेशनल दोस्त चैनल लोगों तक सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैला रहा था। जबकि, वर्ल्ड बेस्ट न्यूज, भारतीय सेना को गलत तरह से प्रस्तुत कर रहा था। अन्य चैनल्स जैसे- केपीएस न्यूज और एसपीएन9 न्यूज भी सरकार के बारे में फर्जी जानकारी फैलाते हुए पाए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: