यूट्यूब पर करियर बनाने का सपना आज लाखों लोग देख रहे हैं. हालांकि हाल ही में यूट्यूबने अपने पार्टनर प्रोग्राम के नियमों में बदलाव करते हुए AI से तैयार किए गए, कम मेहनत वाले बार-बार दोहराए जाने वाले कंटेट पर सख्ती की है. ऐसे में अगर आप नया चैनल शुरू करना चाहते हैं और आगे चलकर उसे कमाई करना चाहते हैं तो पहले इसके जरूरी नियम और शर्तों को समझना बेहद जरूरी है.
तय करें किस सब्जेक्ट पर बनाएंगे वीडियो
यूट्यूब चैनल शुरू करने से पहल ये तय करना सबसे जरूरी है कि आप किस तरह का कंटेट बानान चाहते हैं. आपका सब्जेक्ट एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, कुकिंग, गेमिंग, ट्रैवल, व्लॉगिंग या किसी दूसरे टॉपिक से जुड़ा हो सकता है. एक सब्जेक्ट पर लगातार वीडियो बनाने से सही ऑडियंस तक पहुंचना आसान होता है.
कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं अपना यूट्यूब चैनल
चैनल बनाने के लिए आपको सिर्फ एक गूगल अकाउंट की जरूरत होती है. अकाउंट से लॉग इन करके के बाद चैनल का नाम, प्रोफाइल फोटो और बैनर सेट करें. इसके बाद आप अपना पहला वीडियो अपलोड करे सकते हैं. शुरुआत में महंगे कैमरे या एडवांस एडिटिंग की बजाय नियमित रूप से अच्छी क्वालिटी का कंटेंट अपलोड करना ज्यादा जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें- कहीं आपके नाम पर तो एक्टिव नहीं है फर्जी SIM? घर बैठे ऐसे पता कर करें ब्लॉक
कमाई के लिए क्या हैं जरूरी शर्तें?
अगर आप Youtube से कमाई करना चाहते हैं तो YouTube Partner Program (YPP) की शर्तें पूरी करनी होंगी. पहला तरीका ये है कि आपके चैनल प कम से कम 1000 सब्सक्राइबर हों और पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का पब्लिक वॉच टाइम पूरी हो. दूसरा ऑप्शन Shorts क्रिएटर्स के लिए है. इसके तहत पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ (10 मिलियन) Shorts व्यूज और 1000 सब्सक्राइबर होने जरूरी हैं. इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आपका चैनल मोनेटाइजेशन के लिए पात्र माना जाएगा.
सिर्फ वॉच टाइम नहीं, नियमों का पालन भी जरूरी
यूट्यूब पर कमाई शुरू करने के लिए केवल सब्सक्राइबर और वॉच टाइम पूरा करना काफी नहीं है. आपके चैनल को YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस और मोनेटाइजेशन पॉलिसी का भी पालन करना होगा. हालिया बदलावों के बाद AI से तैयार किए गए, कम मेहनत वाले और बार-बार दोहराए जाने वाले कंटेंट पर कंपनी पहले से ज्यादा सख्ती कर रही है.इसलिए हमेशा ऐसा ओरिजिनल और उपयोगी कंटेंट बनाएं, जिससे दर्शकों को वास्तविक जानकारी और फायदा मिले.
इन गलतियों से बचेंगे तो तेजी से बढ़ेगा चैनल
कई नए क्रिएटर्स जल्दी कमाई के चक्कर में दूसरे लोगों के वीडियो कॉपी करके अपलोड कर देते हैं या भ्रामक और लो क्वालिटी कंटेट डालते हैं. ऐसा करना यूट्यूब की नितियों के खिलाफ है और इससे चैनल पर कार्रवाई हो सकती है. अगर आप लंबे समय तक सफल रहना चाहते हैं, तो पेशेंस रखें, नियमित रूप से वीडियो अपलोड करें और व्यूअर्स के कमेंट्स का जवाब देते रहें. यही छोटी-छोटी आदतें किसी भी नए यूट्यूब चैनल की मजबूत शुरुआत और बेहतर ग्रोथ में सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल पर नया बवाल! SIAM की रिपोर्ट में इंजन खराब होने का दावा, सरकार ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
21 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines