भारत के कुछ शहरों में 5G सर्विसेस की शुरुआत हो गई है। यूजर्स 5जी सेवा लेने के बाद काफी खुश है। लेकिन इसके साथ- साथ बहुत से यूजर्स का दावा हैं कि उनका डेटा तेजी से खत्म हो रहा है। उनका कहना है कि 4G के अपेक्षा इसमें डेटा तेजी से खर्च हो रहा है। इसके पीछे की वजह है नेटवर्क की हाई स्पीड। इसका मतलब है, यूजर्स पहले के मुकाबले ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं, क्योंकि उनकी इंटरनेट की स्पीड पहले से अच्छी हो गई है। इस वजह से वह मल्टी टास्किंग काम करते हैं और वो भी जल्दी हो जाता है। इसलिए ही उनका डेटा जल्दी से खत्म होता है।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Diwali Sale: सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 पर बंपर छूट! जानिए कीमत, खासियत और ऑफर
5G पर डेटा खर्च करने की वजह
बहुत से यूजर्स का कहना है की आखिर क्यों 5G इंटरनेट को यूज करने से ज्यादा डेटा खर्च होता है? तो आपके जानकारी को लिए बता दें कि 5G पर आपको अच्छा इंटरनेट कनेक्शन मिलता है, जिसके वजह पहले के मुकाबले ज्यादा मीडिया कंज्यूम करते हैं। साल 2020 में Open Signal ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसने इस बात की पुष्टी की थी कि 5G आने पर यूजर्स का डेटा कंजम्पशन 2.7 गुना बढ़ गया था, यानी 5G नेटवर्क पर ज्यादा डेटा खर्च होगा। इसके अलावा बैकग्राउंड में रन करने वाले ऐप्स की वजह से भी आपका डेटा तेजी से खत्म होता है।
अगर आप चाहते है कि आपके मोबाइल का डेटा जल्दी से खत्म नहीं हो तो आपके मोबाइल में कुछ सेंटिग करनी होगी जिसके बाद आप अपने डेटा को बचा सकते हैं।
फोन के कुछ सेटिंग्स को ऑफ करके रखना
अगर आप 5G नेटवर्क को यूज कर रहें है और आपका नेट 4G के तुलना में तेजी से खत्म हो रहा है तो इसकी वजह आपके फोन में कुछ ऐसे सेटिंग्स को ऑन करके रखना, जिसको आप यूज भी नहीं करते है और आपका डाटा भी खत्म हो जाता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है की आप उन सभी सेटिंग्स को बंद कर दें जिसे आप यूज नहीं कर रहें है। ऐसे करके आप फालतू में डाटा को खत्म होने से बचा सकते हैं।
अभी पढ़ें – 5G Smartphone under 15000: अभी तक नहीं खरीदा 5जी फोन, तो एक बार देख लें ये लिस्ट
कम करें Online Video देखना
आपके फोन के डेटा खर्च होने में आपका ज्यादा ऑनलाइन वीडियो देखना भी शामिल है। यह आपके वीडियो क्वालिटी पर भी निर्भर करता है, यानी आपके डिवाइस पर मौजूद नेटवर्क स्ट्रेंथ के हिसाब से आपको वीडियो नजर आएगा। इसके अलावा अगर आपके फोन के इंटरनेट स्पीड स्लो है तो वीडियो लो क्वालिटी में प्ले होता है। लेकिन वहीं अगर आप 5G के इंटरनेट सेवा ले रहें हैं तो आपके इंटरनेट के स्पीड ज्यादा होने के कारण वीडियो हाई क्वालिटी में प्ले होता है। जिसकी वजह से आपका डेटा तेजी से खत्म हो जाता है।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रही दिव्या ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines