YouTube Shorts: अनलिमिटेड मोबाइल डेटा और नए सस्ते 4G स्मार्टफोन्स के चलते दुनिया भर के यूजर्स की पहुंच इंटरनेट तक हो गई है। आप भी इसका सही प्रयोग कर अपना लाखों-करोड़ों का बिजनेस बना सकते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर आप भी पैसा कमा सकते हैं।
हाल ही में YouTube ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि अब यूजर्स YouTube Shorts के जरिए पैसा कमा सकेंगे। हालांकि इस फीचर को अभी टेस्टिंग मोड में कुछ ही देशों में जारी किया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे सभी देशों में रिलीज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नया Oppo A1 Pro 5G फोन लॉन्च हुआ, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स भी
क्या है YouTube Shorts
वास्तव में यूट्यूब शॉर्ट्स एक फीचर है जिसमें यूट्यूब पर यूजर अधिकतम 30 सेकंड तक की अवधि वाला वीडियो अपलोड कर सकता है। यह एक तरह से टिक-टॉक वीडियोज की ही तरह है। इसमें इन दिनों काफी यूजर्स वीडियो कंटेंट बनाकर अपलोड कर रहे हैं। परन्तु इस फीचर को अभी तक मोनेटाइज नहीं किया गया था जिसकी वजह से यूजर्स पैसा नहीं कमा पा रहे थे।
अब कंपनी ने YouTube Shorts को भी मोनेटाइज करने का निर्णय किया है। यानि यूजर अब यूट्यूब शॉर्ट्स में भी ऐड लगा कर कमाई कर सकेंगे। नए फीचर की टेस्टिंग भी शुरु कर दी गई है। टेस्टिंग मोड में इस फीचर को अभी अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, कनाडा और ब्राजील में जारी किया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर को पूरी दुनिया के लिए जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 5,999 रुपए में खरीद पाएंगे Xiomi का यह शानदार फोन, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स भी
ऐसे होगा कमाई का बंटवारा, TIK TOK को देगा चुनौती
कंपनी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार YouTube Shorts से होने वाली कमाई में कंटेंट क्रिएटर्स को 45 फीसदी राशि दी जाएगी और बाकी 55 फीसदी कंपनी अपने पास रखेगी। उल्लेखनीय है कि चाइना की कंपनी ने TIK TOK ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप पर शॉर्ट वीडियो बना कर अपलोड किए जा सकते हैं। इस ऐप पर काफी सारे यूजर्स जुड़ गए थे और इससे अच्छा पैसा कमा रहे थे।
इसी फीचर को यूट्यूब ने अडॉप्ट करते हुए YouTube Shorts नाम से लॉन्च किया। अभी तक यह फीचर मोनेटाइज नहीं था, इसलिए यूजर इस फीचर का उपयोग फॉलोवर्स बनाने के लिए कर रहे थे लेकिन अब इसका प्रयोग पैसा कमाने के लिए भी कर सकेंगे। माना जा रहा है कि यूट्यूब का नया फीचर टिक-टॉक ऐप की लोकप्रियता को पीछे छोड़ देगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines