Year End Sale 2023: डिस्काउंट और डील्स के चक्कर में हम सभी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म को अपनाने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर तमाम कंपनियां उतर चुकी हैं, जिनमें अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपनी अच्छी खासी पकड़ बना ली है। ये ही कारण है कि जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती है तो लोगों की जुबां पर सबसे पहले इन दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों का नाम आता है।
ग्राहकों के बीच प्रसिद्ध ये कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए आए दिन नई-नई डील्स के साथ सेल को शुरू करती रहती है। ग्राहकों को अपने ओर लुभाने की इस दौड़ में अमेजन (Amazon Year End Sale) और फ्लिपकार्ट (Flipkart Year End Sale) ने हाल ही में ईयर एंड सेल की शुरुआत की है, जो पिछले कई दिनों से प्लेटफॉर्म पर चल रही है। इस दौरान फैशन, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक समेत कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- iPhone 14 पर हजारों रुपये की छूट!
हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म पर जब लगभग एक जैसी सेल चल रही होती है तो हमारे लिए ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि कहां से ऑनलाइन शॉपिंग करना हमारे लिए फायदे का सौदा होगा? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में रहते हैं तो आइए जानते हैं कि यहां पर कितने रुपये तक की छूट का फायदा दिया जा रहा है?
Flipkart Year End Sale Deals & Discounts 2023
फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल का फायदा उठाकर आप भी कई चीजों को छूट के साथ खरीद सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर पिछले कई दिनों से Year Ender Sale चल रही है। सेल की तारीख आगे बढ़ाते हुए 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सुपर वैल्यू डे (Flipkart Super Value Days Sale) सेल को पेश किया गया। इस दौरान 3, 6 और 9 महीनों के EMI Options के साथ फोन को खरीदने की सुविधा दी जा रही है। जबकि, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, ग्रोसरी आदि पर भी भारी छूट का फायदा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Portable Washing Machine: सर्दियों में घर ले आएं 445 रुपये का मिनी वॉशिंग
Amazon Year End Sale 2023
वहीं, बात करें अमेजन ईयर एंड सेल की तो यहां भी ऑफर्स की कमी नहीं है। अलग-अलग सेक्शन पर भारी छूट और ऑफर्स उपलब्ध हैं। यहां पर सबसे ज्यादा छूट का लाभ फैशन पर देखा जा रहा है। 199 रुपये के शुरुआत के साथ आप कपड़े खरीद सकते हैं। जबकि, स्मार्टफोन पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्ट वॉच पर 80 प्रतिशत तक छूट और हेडफोन्स पर 75 प्रतिशत तक छूट मिल रही है।
वीडियो के जरिए आप ये भी जान सकते हैं कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ऑफर सेल हकीकत आखिर क्या होती है?
यहां हमने आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर मिल रहे ईयर एंड सेल की जानकारी दी है, लेकिन आपके पास कौन सा बैंक कार्ड है और किस पर ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है? ये आप खुद दोनों पर जाकर देख सकते हैं, जिससे आपके लिए ये तय करना आसान हो सकेगा कि दोनों में से कौन सी सेल आपके लिए फायदे का सौदा है।
ये भी पढ़ें- घरेलू खर्चों के साथ भी कर सकते हैं Savings! अपनाएं टिप्स
संबंधित खबरें
Apple लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 hr agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
18 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
20 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
22 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
23 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines