Year End Sale 2022: नए साल से पहले क्यों ना अलविदा कह रहे साल 2022 (Alvida 2022) का फायदा उठाया जाए? और स्मार्टफोन या लैपटॉप आदि को उनकी कीमत से कम दाम में खरीदा जाए? दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नए साल से पहले ज्यादातर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ईयर एंड सेल शुरू है।

विज्ञापन

इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में बेचा जा रहा है। कपड़े, जूते, फोन, टैबलेट या फिर लैपटॉप आदि चीजों को उनकी कीमत से कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। आज हम आपको एक ऐसे ही ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जो लैपटॉप को 7 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका दे रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे और किस लैपटॉप को सिर्फ 6,190 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Flipkart Year End Sale 2022 Laptop Deal 

साल 2022 के समाप्त होने से पहले फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर तगड़ी डील्स चला रहा है। फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल के तहत कई प्रोडक्ट्स सस्ते में मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक लैपटॉप को सिर्फ 6,190 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। लैपटॉप की कीमत में कटौती करने के साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Cheapest Laptop under 7000

फ्लिपकार्ट ईयर एंड सेल में आपको 7000 रुपये से कम का लैपटॉप खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां पर आसुस कंपनी का लैपटॉप अलग-अलग ऑफर्स के साथ सस्ते में सेल किया जा रहा है। आप फ्लिपकार्ट से ASUS के Chromebook Celeron Dual Core लैपटॉप को छूट के साथ खरीद सकते हैं।

ASUS Chromebook Celeron Dual Core Discount & Offers

फ्लिपकार्ट पर सबसे कम कीमत में आसुस क्रोमबुक सेलेरॉन ड्यूल कोर लैपटॉप मिल रहा है। इसमें 4 GB रैम और 64 GB EMMC स्टोरेद है। इसकी असल कीमत 25,990 रुपये है, लेकिन ये 18,490 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। यहां पर इस लैपटॉप को 28 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे मिलेगा सिर्फ 6,190 रुपये में लैपटॉप

अगर आप 7000 रुपये से कम कीमत में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अन्य ऑफर को भी अप्लाई करना पड़ेगा। यहां 12300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें मिलने वाली छूट का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आता हो। ऐसे में आपके लिए लैपटॉप की कीमत सिर्फ 6,190 रुपये पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ