T20 World Cup में भारत की शानदार जीत के बाद हर कोई इसे अपने तरिके से सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं, बेंगलुरु की एक IT कंपनी ने तो इस जीत के बाद अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, स्टाफिंग कंपनी Xpheno ने 1 जुलाई को छुट्टी का ऐलान कर दिया। जी हां, भला इससे अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता है। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 29 जून को खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हराकर 17 साल बाद फिर से चैंपियन बने। इसी जीत को सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने अपने एम्प्लाइज को 1 जुलाई की पेड लीव दी है।
डायरेक्ट जॉब दिलवाती है ये कंपनी
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि Xpheno एक नौकरी दिलाने वाली कंपनी है। ये कंपनी बड़ी पोसिशन्स पर लोगों को ढूंढने में दूसरी कंपनियों की मदद करती है। इतना ही नहीं ये कंपनी डायरेक्ट जॉब दिलाने, आईटी सेक्टर के लिए नौकरी ढूंढने, इंजीनियरिंग सर्विस देने और सेल्स से जुड़े कई कामों में मदद करती है। जानकारी के अनुसार इस कंपनी में 500 से ज्यादा लोग काम करते हैं।
ये भी पढ़ें : Nothing Phone 2 के धड़ाम गिरे Price, मिल रहा है 14 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट!
महीने के पहले दिन छुट्टी…
कंपनी का कहना है कि यह फैसला हमारे सभी एम्प्लाइज के लिए बड़ा तोहफा था। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वैसे तो महीने का पहला दिन काफी बिजी होता है, बिलिंग और पेरोल बंद करने जैसे कई तरह के काम खत्म करने होते हैं। ऐसे में किसी को भी छुट्टी देना काफी मुश्किल टास्क बन जाता है। हालांकि टीम इंडिया का जबरदस्त परफॉर्मेंस दिल जीत लेने वाला था। इसी को सम्मान देने के लिए आज छुट्टी देने का बड़ा फैसला लिया गया।
गूगल के CEO ने भी दी बधाई
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ही नहीं बल्कि इस जीत पर कई बड़े टेक दिग्गजों ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं। कई लीडर्स ने ट्वीटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। T20 World Cup में भारत की शानदार जीत के बाद गूगल के CEO सुन्दर पिचाई ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘क्या शानदार मैच था! सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। यही तो असली खेल का कमाल है। बधाई हो भारत, आप हकदार थे! इतना ही नहीं उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की भी तारीफ की और कहा कमाल का खेल दिखाया। #WorldT20 शानदार रहा।’
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
4 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
6 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
8 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines