हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Xiaomi ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, एक चार्ज में 21 दिन चलेगी बैटरी, 150+ स्पोर्ट्स मोड के साथ e-Sim का भी सपोर्ट

शाओमी ने ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है जो बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म कर सकती है! 21 दिन की बैटरी, 150+ स्पोर्ट्स मोड और दमदार हेल्थ फीचर्स क्या ये आपकी अगली वॉच बनने वाली है? जानिए पूरी डिटेल.

विज्ञापन
Xiaomi ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच. (Photo-Xiaomi)

Xiaomi Watch S5 Launched: स्मार्टवॉच सेगमेंट में शाओमी ने एक बार फिर बड़ा दांव खेल दिया है. कंपनी ने चीन में हुए इवेंट में अपनी नई Xiaomi Watch S5 लॉन्च कर दी है, जो न सिर्फ फीचर्स के मामले में दमदार है बल्कि बैटरी और डिस्प्ले के मामले में भी काफी आगे नजर आती है. खास बात यह है कि यह वॉच लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है, जो इसे बाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाती है. अगर आप नई स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं, तो इसके फीचर्स जरूर जान लें.

कीमत और मॉडल की जानकारी

Xiaomi Watch S5 को अलग-अलग मॉडल में लॉन्च किया गया है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें. चीन में इसका ब्लूटूथ ओनली क्लासिक मॉडल 1,199 युआन (करीब 16,000 रुपये) से शुरू होता है. वहीं, फैशन मॉडल की कीमत 1,399 युआन (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है. eSIM मॉडल भी 1,399 युआन में आता है, जो लेदर स्ट्रैप के साथ मिलता है. कलर ऑप्शन की बात करें तो क्लासिक मॉडल ब्लैक और व्हाइट में, फैशन मॉडल फोर्ड कार्बन और मिडनाइट ब्लू में, जबकि eSIM मॉडल बेज कलर में उपलब्ध है.

बड़ा और शानदार डिस्प्ले

इस स्मार्टवॉच में 1.48 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 480×480 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 2500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है. इसका गोल डायल डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है. साथ ही 323 PPI की पिक्सल डेंसिटी इसे और भी शार्प बनाती है.

विज्ञापन
Photo-Xiaomi

बैटरी जो लंबे समय तक साथ दे

iaomi Watch S5 में 812mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर करीब 21 दिनों तक चल सकती है. यानी बार-बार चार्ज करने की झंझट काफी हद तक खत्म हो जाती है, जो यूजर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है.

150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड

यह वॉच फिटनेस पसंद करने वालों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है. इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिनमें रनिंग, साइकिलिंग और स्विमिंग जैसे ऑप्शन शामिल हैं. इसके साथ ही ऑटो-स्टार्ट फीचर भी मिलता है, जो खुद ही वर्कआउट को डिटेक्ट कर लेता है.

विज्ञापन

फिटनेस और हेल्थ फीचर्स की भरमार

हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में भी यह वॉच काफी एडवांस है. इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और कैलोरी काउंटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फॉल डिटेक्शन और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. यह वॉच आपके सोने के दौरान सांस लेने के पैटर्न की जानकारी भी देती है.

सेंसर और कम्पैटिबिलिटी

इस स्मार्टवॉच में कई एडवांस सेंसर दिए गए हैं, जैसे हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर. यह वॉच एंड्रॉयड 8 और उससे ऊपर के वर्जन, और iOS 14 या उससे नए वर्जन वाले डिवाइस के साथ आसानी से काम करती है, जिससे ज्यादा यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Xiaomi 17 सीरीज पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, खरीदने के पहले जानें सबकुछ

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola