Xiaomi Robot Vacuum-Mop 2i Launch Price in India: घर को साफ करने का काम सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। अगर आप वर्किंग हो तो आपके लिए ऑफिस के साथ घर के कामों को मैनेज करना काफी टफ हो सकता है। इसके अलावा ऐसे लोग जो अकेले रहते हैं उनके लिए भी साफ-सफाई का काम करना बहुत मुश्किल हो सकता है।
ऐसी परिस्थिति में कामवाली बाई ही याद आती है और वो भी आजकल कम नखरे नहीं करती है। ऐसे में दिक्कत तब आती है जब उनके नखरे सहते हुए भी हजारों रुपये देने पड़ते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इसका एक समाधान लेकर आए हैं जिसके जरिए आपको कामवाली बाई के नखरे नहीं सहने पड़ेंगे और मिनटों में घर की सफाई हो सकेगी।
दरअसल, शाओमी के ओर से आपकी टेंशन को कम करने के लिए किफायती रोबोट लॉन्च किया गया है, जो मिनटों में घर की सफाई कर सकता है। शाओमी ने कई स्मार्ट प्रोडक्ट्स की घोषणा की है जिनमें स्मार्ट रोबोट वैक्यूम-मॉप 2i भी है।
और पढ़िए – कहीं आपके नाम से कोई और तो नहीं चला रहा Sim? ऐसे पता लगाकर कर करें ब्लॉक
Xiaomi Robot Vacuum-Mop 2i Specs
स्मार्ट रोबोट वैक्यूम-मॉप 2i के खासियत की बात करें तो ये एक बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है। इसके जरिए घर के फ्लोर साफ हो सकते हैं। मजबूत मोटर के साथ आने वाला ये डिवाइस 2200 Pa सक्शन आउटपुट में सक्षम है एक ऑप्टिकल सेंसर एडेड नेविगेशन सिस्टम और नए गायरोस्कोप है। 25 हाई प्रेसिशन सेंसर के साथ आने वाला डिवाइट सफाई करने के लिए वॉल सेंसर, टक्कर सेंसर, डॉकिंग सेंसर, व्हील स्पीड सेंसर और क्लिफ सेंसर के साथ है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 2,600mAh की बैटरी है, जो फुल चार्जिंग पर 100 मिनट तक काम कर सकती है। इसके जरिए फुल बैटरी पर 1,200 वर्ग फुट तक सफाई की जा सकती है।
और पढ़िए – Fridge Blast Reason: बम की तरह फट जाएगा फ्रिज! बिल्कुल ना करें ये गलतियां
Xiaomi Robot Vacuum Mop 2i Price
Xiaomi Home के माध्यम से इस डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है। ये Amazon Alexa और Google Assistant जैसे वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। शाओमी रोबोट वैक्यूम-मॉप 2i की कीमत 16,999 रुपये है। अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से रोबोट वैक्यूम-मॉप 2i को 28 अप्रैल 2023 से खरीदा जा सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
7 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
11 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
13 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines