Xiaomi Pad 6 Series Pre-Order: हाल ही में शाओमी की ओर से एक बड़ा इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें शाओमी 13 अल्ट्रा (Xiaomi 13 Ultra) समेत कई डिवाइस लॉन्च किए गए थे। इनमें शाओमी पैड 6 सीरीज टैबलेट (Xiaomi Pad 6 Series) भी शामिल रहें। इस सीरीज में दो डिवाइसों को जोड़ा गया। एक शाओमी पैड 6 (Xiaomi Pad 6) और शाओमी पैड 6 प्रो (Xiaomi Pad 6 Pro) है।
इन दोनों टैबलेट को लॉन्च के कुछ समय बाद प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इस दौरान इसके प्रो मॉडल ने एक प्री-सेल रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
एक रिपोर्ट की मानें तो शाओमी पैड 6 प्रो ने प्री-सेल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चीनी पब्लिकेशन फास्ट टेक्नोलॉजी न्यूज से आई खबर की मानें तो इसके प्रो मॉडल ने चीन के दो प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD (Jingdong) और Tmall पर ये रिकॉर्ड बनाया है। आइए इसकी कीमत और खासियत जानते हैं।
Xiaomi Pad 6 Pro Price
शाओमी 6 प्रो मॉडल का बेस वेरिएंट 2499 युआन (29,821 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 3399 युआन (40,583 रुपये) है। इसके अलावा डिवाइस 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में भी आता है।
Xiaomi Pad 6 Pro Specs
इसमें 11 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जो 2880 x 1800 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ प्रोसेसर द्वारा संचालित है। ये टैब फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक समेत वाई-फाई 6 एडवांस वर्जन को सपोर्ट करता है।
कैमरे और बैटरी की बात करें तो इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और डुअल-कैमरा सेटअप में 2MP डेप्थ-ऑफ-फील्ड सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP सेंसर है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8600mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। सिर्फ 62 मिनट में 0-100% तक चार्ज हो सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
16 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
20 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines