Xiaomi Pad 6 ने की भारत में दमदार एंट्री, पहली सेल में ही मिलेगी भारी छूट! जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Xiaomi Pad 6 Launch Price Offers in India: दिग्गज टेक कंपनी शाओमी ने अपना नया टैबलेट भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम शाओमी पैड 6 है। इस लेटेस्ट टैब को दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
जल्द ही भारतीय बाजार में नया टैबलेट खरीदने के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा, जिसे आप ऑफर्स के जरिए सस्ते में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि शाओमी पैड 6 की पहली बिक्री कब से शुरू है और इसमें क्या-क्या फीचर्स हैं?
भारत में शाओमी पैड 6 की पहली बिक्री 21 जून 2023 से शुरू है। बिक्री के दौरान बैंक ऑफर के माध्यम से इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड यूज करेंगे, तो 3000 रुपये की छूट पा सकेंगे। ऐसे में 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये हो सकती है।
शाओमी पैड 6 11-इंच 2.8K (1,800×2,880 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले है, जो 309ppi पिक्सेल डेंसिटी, 550 nits तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकमें आपको 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz जैसे 7 रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले है।
आउट-ऑफ-द-बॉक्स ये Android 13-आधारित MIUI 14 पर चलता है। ये टैबलैट स्नैपड्रैगन 870 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8,840mAh की बैटरी है, जो फुल चार्जिंग पर दो दिन तक चल सकता है। इसमें 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो ये टैबलेट 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: