Xiaomi 17 Series Sale: Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट के लेटेस्ट Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra 18 मार्च से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं. दमदार कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ आए ये फोन सीधे Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 सीरीज को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. खास बात यह है कि पहली सेल में इन पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स भी मिल रहे हैं.

First Sale में मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स

Xiaomi ने अपनी पहली सेल को और आकर्षक बनाने के लिए ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दिए हैं. इन दोनों स्मार्टफोन्स को Amazon से खरीदा जा सकता है, जहां बैंक ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा Reliance Jio यूजर्स को 31,500 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिससे डील और भी फायदे वाली बन जाती है.

---विज्ञापन---

Xiaomi 17 की कीमत और वेरिएंट

Xiaomi 17 को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये की कीमत पर आता है, जबकि 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 99,999 रुपये में मिलेगा. यह फोन ब्लैक, आइस ब्लू और वेंचर ग्रीन जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

Xiaomi 17 के फीचर्स

Xiaomi 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी शानदार मिलती है.

ये भी पढ़ें- Xiaomi 17 और 17 Ultra की भारत में एंट्री, कैमरा और बैटरी फीचर्स सुनकर रह जाएंगे हैरान, कीमत भी जानें

Xiaomi 17 Ultra की कीमत और वेरिएंट

Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. इसकी कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है. यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं.

Xiaomi 17 Ultra के दमदार फीचर्स

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है. कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है फोन में 200MP का मेन कैमरा और दो 50MP कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फ्लैगशिप सेगमेंट में सीधी टक्कर

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये सीधे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को चुनौती दें. दमदार कैमरा, लेटेस्ट चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ ये फोन Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 सीरीज के लिए कड़ी टक्कर साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 30 सेकेंड में ठंडा करेगा कमरा! Xiaomi का नया Tower AC लॉन्च, स्मार्टफोन से भी कर सकेंगे कंट्रोल, जान लें कीमत