Xiaomi MiOS: एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 14 को हाल ही जारी कर दिया गया है। स्मार्टफोन निर्माता पहले से ही नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर बेस्ड अपने नेक्स्ट जनरेशन यूआई पर काम कर रहे हैं। Xiaomi इन कंपनियों में से एक है। यह आने वाले महीनों में MIUI 15 को अनवील कर सकती है। हालांकि इस बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि Xiaomi MIUI 15 को पूरी तरह से छोड़ने और इसके बजाय MiOS नाम का एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम
डिजिटल चैट स्टेशन टिपस्टर ने वीबो पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि Xiaomi MIUI 14 को MIUI सीरीज में फाइनल मेजर वर्जन पर विचार कर रहा है। कंपनी पूरी तरह से एक नया ओएस विकसित करने पर काम कर रही है। कुछ महीने पहले डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Xiaomi अपने खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। यह एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) के साथ कम्पेटिबल होगा। इसे स्मार्टफोन, टैबलेट और वेयरेबल डिवाइसेज पर उपयोग किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये OS संभवतः MiOS हो सकता है। यानी एमआई हुवाई की तरह ही अपना ऑपरेटिंग सिस्टम ला सकता है।
Huawei के नक्शेकदम पर चलना चाहती है Xiaomi
पिछली लीक्स से पता चलता है कि Xiaomi अपना खुद का एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करके Huawei के नक्शेकदम पर चलना चाहता है। Huawei कंपनी के पास HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम है जो विभिन्न प्रकार के स्मार्ट डिवाइसेज पर चल सकता है। यह इंटरफेस काफी हद तक एंड्रॉयड-आधारित ईएमयूआई पर आधारित है।
सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम में एक बड़े बदलाव की योजना
Xiaomi ने नवंबर 2022 में डोमेन नेम “mios.cn” भी रजिस्टर किया था, जिससे पता चलता है कि नया यूआई संभवतः डवलपमेंट स्टेज में हो सकता है। हालांकि, वेबसाइट पर फिलहाल 403 एरर दिखाई दे रहा है। उसके पास SSL सर्टिफिकेट भी नहीं है। यह देखना बाकी है कि MiOS अस्तित्व में आएगा या नहीं, लेकिन एक के बाद एक लीक से पता चलता है कि Xiaomi निश्चित रूप से अपने सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम में एक बड़े बदलाव की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival का शानदार धमका, Samsung Galaxy Watch 4 की शानदार कीमत, इन डील्स के साथ..
564 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स का दावा
MIUI 564 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स का दावा करता है। क्या MiOS केवल MIUI की तरह एक और एंड्रॉइड ओवरले यूआई होगा या Xiaomi वास्तव में एक नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित कर रहा है, ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि Xiaomi का ऑपरेटिंग सिस्टम Android पर ही बेस्ड है। हालांकि, Xiaomi ने कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स और एनिमेशन के साथ एक विशेष यूजर इंटरफ़ेस (MIUI) बनाया है। इसलिए Xiaomi फोन Android OS पर चलता है, लेकिन इसके यूज़र इंटरफ़ेस में कुछ iOS सुविधाएं और कई कस्टम थीम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: आधी कीमत पर मिल रहे हैं Google के Pixel Buds Pro, डील देखकर नहीं होगा यकीन
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
4 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines