Hidden Camera Detection Feature: Xiaomi जल्द ही अपने स्मार्टफोन के लिए एक नया और काफी यूजफुल फीचर लाने वाला है। कंपनी HyperOS 2.0 नाम से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में एक ऐसा फीचर जोड़ रही है जो छिपे हुए कैमरों का पता लगा सकता है। ये फीचर उन लोगों की काफी ज्यादा मदद कर सकता है जो लोग अक्सर होटल जाते रहते हैं। ऐसे में कहां कैमरा लगा है ये फीचर आपको चुटकियों में बता देगा। चलिए इसके बारे में जानें…
कैसे काम करेगा ये फीचर?
यह फीचर आपके फोन के Wi-Fi सिग्नल का इस्तेमाल करके आसपास के इलाके में छिपे हुए कैमरों को खोजेगा। अगर कोई कैमरा आपके आस-पास है, तो आपका फोन आपको एक अलर्ट दे देगा। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बहुत यूजफुल होगा जो होटल्स, ट्रेवल के दौरान या किसी भी ऐसी जगह पर जाते हैं जहां उन्हें हिडन कैमरा होने का डर होता है।
ये भी पढ़ें : इन 35 स्मार्टफोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp; कहीं आपका फोन तो इस लिस्ट में नहीं, जानें
कब आएगा ये फीचर?
उम्मीद की जा रही है कि यह फीचर अक्टूबर 2024 में HyperOS 2.0 के साथ आएगा। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि यह फीचर सभी Xiaomi फोन में आएगा या सिर्फ कुछ खास मॉडलों में ही देखने को मिलेगा। साथ ही Xiaomi ने यह भी बताया है कि वे अपने फोन में विज्ञापनों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी आपको फोन में कुछ प्री-इंस्टॉल किए गए ऐप्स और कंटेंट दिखाते रहेंगे।
फ्लैगशिप मॉडल्स में मिलेगा फीचर
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये फीचर सिर्फ फ्लैगशिप मॉडल्स तक ही लिमिटेड होगा। बता दें कि Xiaomi ने पिछले साल अक्टूबर में चीन में पहला HyperOS वर्जन पेश किया था। भारत में इस सॉफ़्टवेयर का रिलीज फरवरी 2024 में हुआ था और अब जल्द ही इसका नया अपडेट भी आने वाला है। भारत में कंपनी इस फीचर को 2025 में HyperOS के नेक्स्ट स्टेबल अपडेट भी रोल आउट कर सकती है जबकि ग्लोबल मार्केट में ये फीचर आपको पहले मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines