Xiaomi Civi 2 Smartphone Launch Date: हाल ही में लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 14 सीरीज को टक्कर देने के लिए शाओमी एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) जैसे लुक का एक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है।
कब होगा आईफोन प्रो मैक्स जैसा एंड्रॉइड फोन
शाओमी का सिवी 2 नामक स्मार्टफोन 27 सितंबर, 2022 को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसके पिछले डिजाइन का खुलासा कर दिया गया है। साथ में सेल्फी स्पेक्स के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। आइए Xiaomi Civi 2 के बारे में जानते हैं।
Xiaomi Civi 2 का सेल्फी कैमरा
शाओमी Civi 2 में फ्रंट-फेसिंग कैमरों के लिए एक पिल शेप का कटआउट यूज किया गया है। इसका डिजाइन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के सेंटर में स्थित पिल शेप की तरह ही होगा। इसके कटआउट में डुअल 32MP कैमरे होंगे।
Xiaomi Civi 2 में होंगे दो सेल्फी कैमरे
प्राइमरी सेंसर में ALD एंटी-ग्लेयर कोटिंग, f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट होगा। वहीं, सेकेंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड लेंस से लैस होगा। दो कैमरों के साथ क्वाड-एलईडी Flashlight होंगे। ईयरपीस के दोनों ओर एलईडी लाइट्स (LED lights) की एक जोड़ी बैठेगी।
अभी पढ़ें – Realme Narzo 50i Prime पर मिल रहे हैं तगड़े ऑफर्स, साथ में Earphones फ्री
Xiaomi Civi 2 होगा काफी पतला
पिछले टीजर के मुताबिक, फोन की मोटाई 7.23mm और वजन 171.8g होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा, जिसकी कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चीन के बाहर भी होगा लॉन्च
खबरें यह भी है कि ओरिजनल Xiaomi Civi और Xiaomi Civi 1S के विपरीत, आगामी Xiaomi Civi 2 संभवतः चीन के बाहर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, वास्तविक मार्केटिंग नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
3 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
6 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
7 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
8 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
10 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines