Xiaomi Civi 2: आ रहा आईफोन 14 जैसा एंड्रॉइड स्मार्टफोन, जानिए फोन की खासयित
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Xiaomi Civi 2 Smartphone Launch Date: हाल ही में लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 14 सीरीज को टक्कर देने के लिए शाओमी एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) और आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) जैसे लुक का एक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है।
शाओमी का सिवी 2 नामक स्मार्टफोन 27 सितंबर, 2022 को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसके पिछले डिजाइन का खुलासा कर दिया गया है। साथ में सेल्फी स्पेक्स के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। आइए Xiaomi Civi 2 के बारे में जानते हैं।
शाओमी Civi 2 में फ्रंट-फेसिंग कैमरों के लिए एक पिल शेप का कटआउट यूज किया गया है। इसका डिजाइन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के सेंटर में स्थित पिल शेप की तरह ही होगा। इसके कटआउट में डुअल 32MP कैमरे होंगे।
प्राइमरी सेंसर में ALD एंटी-ग्लेयर कोटिंग, f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट होगा। वहीं, सेकेंडरी सेंसर अल्ट्रा वाइड लेंस से लैस होगा। दो कैमरों के साथ क्वाड-एलईडी Flashlight होंगे। ईयरपीस के दोनों ओर एलईडी लाइट्स (LED lights) की एक जोड़ी बैठेगी।
पिछले टीजर के मुताबिक, फोन की मोटाई 7.23mm और वजन 171.8g होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा, जिसकी कंपनी ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
खबरें यह भी है कि ओरिजनल Xiaomi Civi और Xiaomi Civi 1S के विपरीत, आगामी Xiaomi Civi 2 संभवतः चीन के बाहर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, वास्तविक मार्केटिंग नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: