Xiaomi A Series Smart TV Launched: भारतीय बाजार में शाओमी ने अपने तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ हैं। ये नए टीवी मॉडल बेहतर मनोरंजन अनुभव के लिए डॉल्बी ऑडियो, विविड पिक्चर इंजन और डीटीएस: वर्चुअल एक्स को सपोर्ट करते हैं।
Xiaomi की इस टीवी सीरीज में पैचवॉललैंड पैचवॉल+ का लेटेस्ट वर्जन भी है। कंपनी अपने स्मार्ट टीवी की लेटेस्ट रेंज के साथ 200 लाइव चैनल मुफ्त देने का भी वादा करती है। आइए लेटेस्ट गूगल टीवी सपोर्ट के साथ आने वाली शाओमी A सीरीज के बारे में जानते हैं।
Xiaomi A Series Smart TV Price in India
शाओमी ए सीरीज में तीन अलग-अलग इंच के स्मार्ट टीवी शामिल किए गए हैं। इसके 32 इंच स्मार्ट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि, 40 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 22,999 रुपये और 43 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये है। तीनों वैरिएंट्स फ्लिपकार्ट के अलावा एमआई होम्स और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Xiaomi A Series Smart TV Specifications
शाओमी के ए सीरीज में मेटालिक डिज़ाइन और बेजल-लेस डिस्प्ले है। Google TV द्वारा संचालित इन टीवी में क्वॉड कोर A35 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है। इनमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज है। ये टीवी 20W साउंड आउटपुट के साथ है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो टीवी में क्विस वेक, क्विक म्यूट और क्विक सेटिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा लेटेस्ट पैचवॉल का भी सपोर्ट मिलता है। टीवी की स्क्रीन फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, 2HDMI पोर्ट, 2यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
Truecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 hr agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
14 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
18 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
23 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines