Xiaomi ने लॉन्च किए 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के सस्ते Smart TV, जानें क्या हैं खूबियां?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Xiaomi A Series Smart TV Launched: भारतीय बाजार में शाओमी ने अपने तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं, जो अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ हैं। ये नए टीवी मॉडल बेहतर मनोरंजन अनुभव के लिए डॉल्बी ऑडियो, विविड पिक्चर इंजन और डीटीएस: वर्चुअल एक्स को सपोर्ट करते हैं।
Xiaomi की इस टीवी सीरीज में पैचवॉललैंड पैचवॉल+ का लेटेस्ट वर्जन भी है। कंपनी अपने स्मार्ट टीवी की लेटेस्ट रेंज के साथ 200 लाइव चैनल मुफ्त देने का भी वादा करती है। आइए लेटेस्ट गूगल टीवी सपोर्ट के साथ आने वाली शाओमी A सीरीज के बारे में जानते हैं।
शाओमी ए सीरीज में तीन अलग-अलग इंच के स्मार्ट टीवी शामिल किए गए हैं। इसके 32 इंच स्मार्ट की कीमत 14,999 रुपये है। जबकि, 40 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 22,999 रुपये और 43 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये है। तीनों वैरिएंट्स फ्लिपकार्ट के अलावा एमआई होम्स और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
शाओमी के ए सीरीज में मेटालिक डिज़ाइन और बेजल-लेस डिस्प्ले है। Google TV द्वारा संचालित इन टीवी में क्वॉड कोर A35 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है। इनमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज है। ये टीवी 20W साउंड आउटपुट के साथ है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो टीवी में क्विस वेक, क्विक म्यूट और क्विक सेटिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा लेटेस्ट पैचवॉल का भी सपोर्ट मिलता है। टीवी की स्क्रीन फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, 2HDMI पोर्ट, 2यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: