Xiaomi 17 Ultra Launch: Xiaomi आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra को आधिकारिक तौर पर पेश करने जा रही है. कंपनी की 17 सीरीज का यह सबसे पावरफुल और प्रीमियम मॉडल होगा, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. लॉन्च से पहले ही Xiaomi कई फीचर्स कन्फर्म कर चुकी है, जिससे साफ है कि यह फोन कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है.
आज चीन में होगा Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च
Xiaomi 17 Ultra को आज, 25 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे (चीन में रात 7 बजे) पेश होगा. लॉन्च इवेंट Xiaomi x Leica Imaging Strategic Cooperation Upgrade इवेंट के तहत आयोजित किया जाएगा. कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Weibo पर भी करेगी.
Xiaomi 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल
Xiaomi 17 Ultra, पहले से मौजूद Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के ऊपर पोजिशन किया जाएगा. यानी यह सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा, जिसमें सबसे बेहतर कैमरा सेटअप और हाई-एंड हार्डवेयर देखने को मिलेगा.
Xiaomi 17 Ultra की कीमत क्या हो सकती है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra की कीमत चीन में Xiaomi 15 Ultra के आसपास ही रखी जा सकती है. Xiaomi 15 Ultra की शुरुआती कीमत 6,499 युआन (करीब 78,000 रुपये) थी, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 7,799 युआन (करीब 93,000 रुपये) में आया था. हालांकि, Xiaomi ने अभी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
कौन-कौन से रंगों में मिलेगा फोन
कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि Xiaomi 17 Ultra को तीन कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा. इसमें ब्लैक, व्हाइट और Starry Sky Green रंग शामिल होंगे. यह फोन Xiaomi China के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और डिजाइन में क्या होगा खास
Xiaomi 17 Ultra में 6.8 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. फोन में 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय मिडिल फ्रेम दिया जाएगा, जो इसे हल्का और मजबूत बनाएगा. कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.29mm होगी.
Leica कैमरा सिस्टम देगा दमदार फोटोग्राफी
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी. Xiaomi 17 Ultra में Leica-ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का 1-इंच Leica Light and Shadow Master मेन कैमरा और Leica ब्रांडिंग वाला 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की बात सामने आई है.
Snapdragon 8 Elite Gen 5 से मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17 Ultra में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके कुछ हाई वेरिएंट्स में अल्ट्रा-वाइडबैंड सपोर्ट और सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी मिल सकती है.
बैटरी और चार्जिंग में भी रहेगा आगे
Xiaomi 17 Ultra में 6,800mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे फोन बेहद कम समय में फुल चार्ज हो सकेगा.
भारत में कब होगी Xiaomi 17 Ultra की एंट्री
फिलहाल Xiaomi ने भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, पिछले ट्रेंड को देखें तो Xiaomi 17 Ultra को चीन लॉन्च के कुछ हफ्तों या महीनों बाद भारत में उतारा जा सकता है. उम्मीद है कि 2026 की शुरुआत में यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है.
ये भी पढ़ें- जनवरी में आ रहे हैं ये धांसू 5G स्मार्टफोन्स, खरीदने के पहले देख लें लिस्ट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
12 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
14 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
16 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
17 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
19 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines