Xiaomi 17 And Xiaomi 17 Ultra Launched: बाजार में लगाकर फ्लैगशिप सेगमेंट के फोन लॉन्च हो रहे हैं और इसी बीच Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 17 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra जैसे दो प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि इन फोन्स में दमदार परफॉर्मेंस, Leica का एडवांस कैमरा सिस्टम और लंबी चलने वाली बैटरी दी गई है. खास बात यह है कि Xiaomi 17 Ultra में कंपनी ने नई कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोटो और वीडियो का अनुभव पहले से काफी बेहतर हो सकता है. आइए जानते हैं इन फोन्स की डिटेल्स.
Xiaomi 17: डेली के लिए दमदार फ्लैगशिप
Xiaomi 17 को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो एक ऐसा फोन चाहता है जो पावरफुल होने के साथ-साथ रोज के इस्तेमाल में भी आरामदायक लगे. फोन में 16 सेंटीमीटर का डिस्प्ले दिया गया है, जो बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस देता है लेकिन डिजाइन ऐसा रखा गया है कि इसे एक हाथ से इस्तेमाल करना भी आसान रहे.
---विज्ञापन---
फोन में बेहद पतले बेजल दिए गए हैं और कंपनी के गोल्डन आर्क डिजाइन के कारण स्क्रीन लगभग किनारे तक फैली हुई दिखाई देती है. इसका वजन करीब 191 ग्राम है और मोटाई 8.06mm है. साथ ही Xiaomi 17 को मजबूत बनाने के लिए कंपनी ने इसमें Xiaomi Guardian Structure दिया है.
---विज्ञापन---
Xiaomi 17 बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में 6330mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसकी मदद से यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, फोटोग्राफी और नेविगेशन जैसे काम पूरे दिन आराम से कर सकते हैं. फोन में 100W HyperCharge और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.
Xiaomi 17 प्रोसेसर
Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे दुनिया के सबसे तेज मोबाइल सिस्टम-ऑन-ए-चिप में से एक माना जा रहा है. इस प्रोसेसर की मदद से यूजर्स आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं, हैवी गेम्स खेल सकते हैं और फोटो या वीडियो एडिटिंग जैसे काम भी बिना रुकावट के कर सकते हैं.
Xiaomi 17 कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में Xiaomi 17 में ट्रिपल 50MP Leica कैमरा सिस्टम दिया गया है. Leica की ऑप्टिक्स और कलर साइंस की मदद से फोटो में नेचुरल कलर और ज्यादा डिटेल मिलती है. फोन में 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो, 10cm तक मैक्रो शॉट और 20x तक AI जूम किया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Xiaomi 17 Ultra: कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम
Xiaomi 17 Ultra को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मार्टफोन से प्रोफेशनल स्तर की फोटोग्राफी करना चाहते हैं. Xiaomi की Ultra सीरीज पहले भी बड़े कैमरा सेंसर के लिए जानी जाती रही है और इस बार कंपनी ने नई LOFIC कैमरा टेक्नोलॉजी पेश की है.
इस फोन में 1-इंच LOFIC मेन कैमरा सेंसर दिया गया है, जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो लेने में मदद करता है. आमतौर पर स्मार्टफोन कैमरे बहुत तेज रोशनी और गहरे शैडो वाले सीन में सही बैलेंस नहीं बना पाते. लेकिन LOFIC टेक्नोलॉजी की मदद से यह कैमरा हाइलाइट और शैडो दोनों को बेहतर तरीके से कैप्चर कर सकता है. इससे फोटो ज्यादा नेचुरल और डिटेल्ड दिखाई देती हैं.
200MP टेलीफोटो कैमरा और ऑप्टिकल जूम
Xiaomi 17 Ultra में Leica का 200MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. इससे दूर मौजूद ऑब्जेक्ट, वाइल्डलाइफ, आर्किटेक्चर या लाइव इवेंट्स की फोटो लेना आसान हो जाता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Xiaomi 17 Ultra में Dolby Vision और ACES Log रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है. यूजर्स 4K 120fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिससे सिनेमैटिक वीडियो शूट करना आसान हो जाता है.
दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों में एडवांस OLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 1-120Hz LTPO एडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है और बैटरी भी कम खर्च होती है.
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17 Ultra की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है. SBI क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है.वहीं Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है और इसे EMI पर भी खरीदा जा सकता है.
कंपनी ने Early Bird ऑफर भी रखा है, जिसमें 13 मार्च से 17 मार्च के बीच फोन खरीदने वाले ग्राहकों को Xiaomi 17 Ultra Photography Kit Pro मुफ्त मिल सकता है. बता दें, Xiaomi 17 Series की बिक्री 18 मार्च 2026 से Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- अब सस्ता फोन मिलना होगा मुश्किल! AI ने बढ़ा दी RAM और चिप्स की कीमत, क्या और महंगे होंगे फोन्स?