Xiaomi 17 Series Launch: चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपने ताजा हार्डवेयर इवेंट में पेश किया. यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे हाल ही में स्नैपड्रैगन समिट 2025 में पेश किया गया था. फोन में कंपनी ने Leica ट्यून कैमरे दिए हैं और इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम है.
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है. डिस्प्ले बेहद स्मूद और शार्प है, साथ ही इसमें HDR10+, Dolby Vision और DCI-P3 कलर सपोर्ट भी मिलता है. खास बात यह है कि इसके बेज़ल सिर्फ 1.18mm पतले हैं, जिससे इसका लुक और भी शानदार लगता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
शाओमी 17 को पावर देता है नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 4.6GHz तक की स्पीड देता है. इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है. इसमें कंपनी का नया HyperOS 3 और HyperAI टूल्स भी दिए गए हैं, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स पहले से बेहतर हो जाते हैं.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है. यानी फोटो और वीडियो क्वालिटी दोनों ही शानदार मिलती है.
7,000mAh की दमदार बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh बैटरी, जो इतनी कॉम्पैक्ट साइज वाले फोन में काफी बड़ी मानी जा रही है. इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है. कंपनी का दावा है कि नई Xiaomi Surge Battery टेक्नोलॉजी से फोन की बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड दोनों बेहतर हुई हैं.
ये भी पढ़ें- Flipkart सेल में नहीं मिला iPhone 16 Pro? अब iPhone 17 हो सकता है स्मार्ट चॉइस
कनेक्टिविटी और बिल्ड क्वालिटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 टाइप-C पोर्ट दिया गया है. फोन को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है. इसका वजन सिर्फ 191 ग्राम है और मोटाई लगभग 8mm है, जिससे यह हल्का और स्लिम फील देता है.
Xiaomi 17 Pro और Pro Max
कंपनी ने इसके साथ Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max भी लॉन्च किए हैं. इन दोनों में डुअल डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और और भी एडवांस फीचर्स मिलते हैं. प्रो मैक्स में तो 7500mAh बैटरी तक दी गई है. दोनों मॉडल भी 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.
कीमत और अवेलेबिलिटी
शाओमी 17 की शुरुआती कीमत लगभग 56,000 रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 12GB+512GB वाला वेरिएंट करीब 60,000 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट लगभग 62,000 रुपये में अवेलेबल होगा. यह स्मार्टफोन अभी भारत में उपलब्ध नहीं है इसे चीन में कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर Pro मॉडल ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और ग्रीन और ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और पिंक कलर ऑप्शन में Xiaomi 17 खरीदा जा सकता है.
Xiaomi 17 सीरीज अपने स्लिम डिजाइन, पावरफुल बैटरी, लेटेस्ट चिपसेट और Leica कैमरों की वजह से इस साल के सबसे चर्चित स्मार्टफोन में से एक बन गई है.
ये भी पढ़ें- Flipkart, Amazon सेल में iPhone 17 Pro के 5 बेस्ट ऑप्शन जिन पर है भारी डिस्काउंट
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
5 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
6 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
8 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
12 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines