Xiaomi 17 Series: शाओमी ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 Series को 26 सितंबर को लॉन्च किया. जैसे ही चीन में इसकी पहली सेल शुरू हुई, यह सीरीज धमाकेदार रिस्पॉन्स के साथ रिकॉर्ड बना गई. कंपनी ने बताया कि सेल शुरू होने के केवल पांच मिनट में ही फोन ने नया इतिहास रच दिया. हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि पहली सेल में कितने यूनिट बिके, लेकिन रिस्पॉन्स देखकर साफ है कि यह सीरीज शाओमी की बेस्ट-सेलिंग सीरीज में शामिल हो सकती है. आइए जानते हैं इस शानदार फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स…
तीन शानदार मॉडल
इस नई लाइनअप में तीन स्मार्टफोन पेश किए गए हैं- Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max. तीनों फोन डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में प्रीमियम कैटेगरी को टारगेट करते हैं. इनमें आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस बार बैटरी और कैमरे पर ज्यादा फोकस किया है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा स्क्रीन दिया गया है. वहीं, बेस और प्रो मॉडल में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इन तीनों स्मार्टफोन्स में कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया है, जो परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिहाज से बेहद पावरफुल माना जा रहा है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह सीरीज़ किसी तोहफ़े से कम नहीं है. तीनों फोन में पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साथ ही 50MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और फोटोज को बेहतरीन क्वालिटी देगा.
ये भी पढ़ें- Xiaomi 17 Series: 7500mAh बैटरी, Leica कैमरों के साथ धमाकेदार फीचर्स, iPhone 17 से आधी है कीमत
दमदार बैटरी और चार्जिंग
- Xiaomi 17 Pro Max में 7500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
- Xiaomi 17 Pro में 6300mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
- बेस मॉडल Xiaomi 17 में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है.
तीनों मॉडल की कीमत
Xiaomi 17 सीरीज अपने दमदार फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर और बड़े बैटरी बैकअप की वजह से स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार है. यूजर्स का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स यह साबित करता है कि आने वाले समय में यह सीरीज शाओमी के लिए बेस्ट-सेलिंग लाइनअप साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max: कौन सा फोन बेहतर? देखें कीमत से लेकर कैमरा, बैटरी तक हर डिटेल
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines