Xiaomi 17 Series को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 5 मिनट में बनाया सेल का रिकॉर्ड, यहां देखें स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने अपनी नई Xiaomi 17 Series लॉन्च कर दी है, जिसमें Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल हैं. 7500mAh तक की बैटरी दी गई है. इस सीरीज लॉन्च के पहले ही दिन रिकॉर्ड बना दिया है.

Xiaomi 17 Series

लॉन्च होते ही रिकॉर्ड-तोड़ सेल. (News 24 GFX)

विज्ञापन

Xiaomi 17 Series: शाओमी ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 Series को 26 सितंबर को लॉन्च किया. जैसे ही चीन में इसकी पहली सेल शुरू हुई, यह सीरीज धमाकेदार रिस्पॉन्स के साथ रिकॉर्ड बना गई. कंपनी ने बताया कि सेल शुरू होने के केवल पांच मिनट में ही फोन ने नया इतिहास रच दिया. हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि पहली सेल में कितने यूनिट बिके, लेकिन रिस्पॉन्स देखकर साफ है कि यह सीरीज शाओमी की बेस्ट-सेलिंग सीरीज में शामिल हो सकती है. आइए जानते हैं इस शानदार फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स…

तीन शानदार मॉडल

इस नई लाइनअप में तीन स्मार्टफोन पेश किए गए हैं- Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max. तीनों फोन डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में प्रीमियम कैटेगरी को टारगेट करते हैं. इनमें आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस बार बैटरी और कैमरे पर ज्यादा फोकस किया है.

Advertisment

डिस्प्ले और प्रोसेसर

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा स्क्रीन दिया गया है. वहीं, बेस और प्रो मॉडल में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इन तीनों स्मार्टफोन्स में कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया है, जो परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिहाज से बेहद पावरफुल माना जा रहा है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह सीरीज़ किसी तोहफ़े से कम नहीं है. तीनों फोन में पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साथ ही 50MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और फोटोज को बेहतरीन क्वालिटी देगा.

विज्ञापन

दमदार बैटरी और चार्जिंग

  • Xiaomi 17 Pro Max में 7500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
  • Xiaomi 17 Pro में 6300mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
  • बेस मॉडल Xiaomi 17 में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है.

तीनों मॉडल की कीमत

Xiaomi 17 सीरीज अपने दमदार फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर और बड़े बैटरी बैकअप की वजह से स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार है. यूजर्स का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स यह साबित करता है कि आने वाले समय में यह सीरीज शाओमी के लिए बेस्ट-सेलिंग लाइनअप साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ