Xiaomi 15 Series Launch: Xiaomi 15 Series जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने वाली है। यह कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है, जिसे अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था। अब यह सीरीज 2 मार्च 2025 को भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रही है। Xiaomi ने X पर इसके बारे में बताते हुए पोस्ट शेयर की है! इस सीरीज में तीन मॉडल Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro और Xiaomi 15 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं।
Xiaomi 15 Series की खासियत
Xiaomi 15 Series को कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन के रूप में डिजाइन किया गया है, जो सीधे iPhone 16, OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 जैसी फ्लैगशिप डिवाइसेज को टक्कर देगा। चीन में Xiaomi 15 की शुरुआती कीमत RMB 4499 रखी गई थी, यानी भारतीय बाजार में इसकी कीमत 55,000 - 60,000 रुपये के बीच हो सकती है।
कब और कहां होगा लॉन्च?
इस डिवाइस को 2 मार्च 2025 को शाम 6:30 बजे भारत सहित दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप प्रीमियम कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Xiaomi 15 सीरीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।