Xiaomi 14 Civi Amazon Deal: अगर आप भी 40 हजार रुपये से कम कीमत में ढेरों फीचर्स वाला नया दमदार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक शानदार डील है। दरअसल, Xiaomi 14 Civi फिलहाल अमेजन पर बैंक ऑफर्स के साथ काफी सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म हॉलिडे सीजन से पहले कीमतों में भारी कटौती कर रहा है। लेकिन, डील के बारे में विस्तार से जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि यह डिवाइस Leica 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। यही नहीं फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सिर्फ 44 मिनट में चार्ज हो जाता है।
Xiaomi 14 Civi की कीमत और ऑफर
Xiaomi 14 Civi की कीमत फिलहाल 36,980 रुपये है, जो लॉन्च प्राइस 42,999 रुपये से कम है। इसके अलावा, ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक ले सकते हैं, जिससे कीमत घटकर लगभग 35,800 रुपये हो जाती है। ध्यान दें कि यह कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है।
यही नहीं आप फोन को 6,163 रुपये हर महीना देकर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप 1,793 रुपये वाली स्टैंडर्ड EMI भी चुन सकते हैं। ग्राहक ज्यादा छूट के लिए अपने पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं जहां आपको 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : Apple के 1 फोल्डेबल फोन में आ जाएंगे 2 iPhone, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत
Xiaomi 14 Civi के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 14 Civi में 6.55-इंच AMOLED 1.5K क्वाड कर्व्ड पैनल दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में HDR10+, विविड और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है जिसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक स्टोरेज है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,700 mAh की बैटरी दी गई है जो मिनटों में चार्ज हो जाती है।
Xiaomi 14 Civi के कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो डिवाइस में OIS के साथ 50 MP का सुमिलक्स लेंस और 12 MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 50 MP का लेईका पोर्ट्रेट शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में डुअल 32 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए भी ये डिवाइस काफी अच्छा है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines