Xiaomi 12 Pro 5G New Price in India: चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन शाओमी 13 प्रो 5जी (Xiaomi 13 Pro 5G) लॉन्च कर दिया है। फोन के लॉन्च के कुछ समय बाद ही पता चला था कि शाओमी 12 प्रो की कीमत में कटौती की गई है।
शाओमी इंडिया (Xiaomi India) के CMO अनुज शर्मा ने खुद कीमत में कटौती करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि शाओमी 12 प्रो 5जी (Xiaomi 12 Pro) की कीमत में 10,000 रुपये की कमी की है। 1 मार्च से ये फोन 10,000 रुपये से कम कीमत के साथ उपलब्ध कर दिया गया है। आइए इसकी नई कीमत जानते हैं।
Xiaomi 12 Pro 5G New Price
कीमत में कटौती के बाद Xiaomi के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये हो गई है। अभी तक Xiaomi 12 Pro का 8GB वेरिएंट 55,999 रुपये और 12GB वेरिएंट 59,999 रुपये में उपलब्ध था।
Xiaomi 12 Pro 5G Offers
कीमत में कटौती के साथ ही कंपनी ने शाओमी 12 प्रो 5G स्मार्टफोन की खरीद पर कई ऑफर्स भी पेश किए हैं। कंपनी ने बताया है कि शाओमी इंडिया से HDFC बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाते हैं तो शाओमी 12 Pro 5G के 8GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये होगी।
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो शाओमी के फोन यूजर्स को 5 हजार और किसी अन्य ब्रांड के फोन पर 3000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाते हैं तो 8GB वेरियंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB वेरियंट की कीमत 51,999 रुपये कम हो जाएगी।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
16 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
18 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
20 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
21 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
23 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines