X New Private Like Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, “प्राइवेट लाइक” नाम के एक नए फीचर को पेश करने जा रहा है, जो यूजर्स के पोस्ट के साथ इंटरैक्ट करने के तरीके को बदल कर रख देगा। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये बदलाव आज से ही शुरू हो सकता है। प्राइवेट लाइक के साथ, यूजर्स द्वारा किसी पोस्ट को दिए जाने वाले लाइक डिफ़ॉल्ट रूप से हाईड रहेंगे। यह सुविधा X के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है। अब कंपनी इसे सभी के लिए ला रही है। चलिए इसके बारे में जानें…
बड़े खतरे से बचा सकता है फीचर
X के मालिक एलन मस्क ने खुद इस फीचर को सपोर्ट किया है। एक स्टोरी पोस्ट को उन्होंने दोबारा शेयर करते हुए कहा कि लोगों को बिना किसी हमले के पोस्ट लाइक करने की अनुमति देना जरूरी है! मस्क का मानना है कि प्राइवेट लाइक यूजर्स को बड़े खतरों से बचा सकता है।
प्राइवेट लाइक से होगा बदलाव
कुछ हफ्ते पहले, X के इंजीनियरिंग निदेशक हाओफेई वांग ने बताया था कि इस बदलाव का उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा करना है। वांग ने यह भी बताया की कई यूजर्स कभी-कभी ऐसे कंटेंट को भी लाइक कर देते हैं जिसे वह नहीं चाहते कि किसी को भी इसके बारे में पता चले लेकिन प्राइवेट लाइक की शुरुआत के साथ अब इसमें बदलाव हो रहा है।
टेंशन फ्री होकर करें लाइक
पोस्ट करने वाले यूजर्स अभी ये तो देख पाएंगे कि किसने उनकी पोस्ट को लाइक किया और सभी पोस्ट के लिए कुल लाइक भी देख सकते हैं लेकिन कोई अन्य शख्स ये नहीं देख पाएगा कि अन्य लोगों की पोस्ट को किसने लाइक किया है। वांग ने पिछले महीने भी कहा था कि जल्द ही आप बिना इस चिंता के लाइक कर पाएंगे कि इसे कौन देख सकता है।
संबंधित खबरें
मोबाइल फटा और शख्स की मौत! बैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत
26 mins agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
3 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
5 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
22 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
23 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines