X New Feature: अगर आप भी एक्स यानी ट्विटर का यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। कंपनी आखिरकार अब अपने फ्लेटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉल का सपोर्ट देने जा रही है। हालांकि, यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी के सीईओ लिंडा याकारिनो ने पिछले महीने ही इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि एक्स ऐप में जल्द ही वीडियो कॉल फीचर आएगा।
इस दौरान उन्होने कहा था कि वे चाहते हैं कि ऐप सिर्फ ट्वीट करने तक ही सिमित न रहे। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ये फीचर जल्द ही आ रहा है। वीडियो कालिंग के साथ-साथ कंपनी इस अपडेट में ऑडियो कॉल सपोर्ट भी जोड़ सकती है।
कैसे कर सकेंगे इसका इस्तेमाल?
जानकारी के मुताबिक, इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले उस व्यक्ति को फॉलो करना होगा, या आप कॉन्टेक्ट लिस्ट से भी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे, ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे कॉल करना पसंद करते हैं। कहा जा रहा है कि ये अपडेट ऑडियो और वीडियो कॉल के साथ मैसेजिंग अनुभव को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
ये भी पढ़ें : Spam Emails से आप भी हैं परेशान? तो चुटकियों में ऐसे पाएं समाधान
मेम्बरशिप में मिलती हैं इतनी सुविधाएं
एक लीक रिपोर्ट में सामने आया है कि जैसे ही आप किसी भी यूजर को डायरेक्ट मैसेज (DM) सेंड करेंगे तो आपको एक अलर्ट मैसेज मिलेगा। जिसमे ये बताया जाएगा कि “ऑडियो और वीडियो कॉल एक प्रीमियम फीचर है,” और इसे यूज करने के लिए आपको मेम्बरशिप लेना जरूरी है।
आसान शब्दों में कहें तो इस सुविधा को यूज करने के लिए आपको एक्स प्रीमियम का भुगतान करना होगा। एक्स प्रीमियम को ट्विटर ब्लू भी कहा जाता है, और यह वेरिफिकेशन, कम विज्ञापन, पोस्ट एडिटिंग, लंबी पोस्ट लिखना, बेहतर खोज और बहुत सी शानदार सुविधाएं देता है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
13 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
15 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
17 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
19 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
20 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines