X In, Bird Out: Elon Musk के ट्विटर का बदला Logo, इस नए URL से खुलेगा Twitter
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

X In Bird Out: आखिरकार ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है। सीईओ बनते ही एलन ने पहले फ्री ब्लू टिक को पेड सब्सक्रिप्शन में बदला था और अब प्लेटफॉर्म का डिजाइन ही बदल दिया है।
दुनिया भर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को अब एक्स का नाम दे दिया गया है। साथ ही, प्लेटफॉर्म से नीली चिड़िया यानी ब्लू बर्ड को हटाकर X Logo में बदल दिया है। लोगो को साइट से हटाने से पहले एलन ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक को X में बदला था जिसके थोड़ी देर बाद प्लेटफॉर्म का लोगो भी एक्स कर दिया है।
ट्विटर को फोन या डेस्कटॉप पर ओपन करने के लिए अब आपको twitter.com नहीं बल्कि x.com को सर्च करना होगा। इसके बाद X लोगो के साथ X प्लेटफॉर्म यानी ट्विटर खुलेगा। इसके अलावा प्रोफाइल सर्च करने के लिए ‘X’ URL का ही इस्तेमाल करना होगा।

ट्विटर का URL बदलने के साथ ही प्रोफाइल सर्च करने के लिए भी तरीका बदल गया है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको News 24 का ट्विटर हेंडल सर्च करना है तो इसके लिए आपको X.com/news24tvchannel लिखना होगा। ठीक ऐसे ही आपको किसी और प्रोफाइल को सर्च करने के लिए लिखना होगा।
ट्विटर के साथ-साथ ट्वीट का नाम भी बदल दिया गया है। जहां ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। वहीं, ट्वीट को An X के नाम से पुकारा जाएगा। ट्विटर को एक्स में बदलने के बाद एलन मस्क ने एक पोस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका आज रात को मुख्यालय कैसे दिख रहा है। इस पोस्ट में मुख्यालय पर एक्स की लाइटिंग देखने को मिल रही है।
Our headquarters tonight pic.twitter.com/GO6yY8R7fO
— Elon Musk (@elonmusk) July 24, 2023
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल अप्रैल की शुरुआत में एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदला था। इस दौरान नीली चिड़िया को हटाकर डॉग फ्लोकी की तस्वीर लगाई थी। हालांकि, ये लोगो एक दिन के लिए प्लेटफॉर्म पर रहा था। इस बार लोगो को लेकर जो बदलाव हुआ है वो कब तक रहेगा, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: