एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ भारत सहित कई देशों में शनिवार से ठप पड़ा है। यह समस्या एक बड़े डेटा सेंटर में आई तकनीकी खराबी के कारण हुई है। इस कारण से यूजर्स को लॉगिन करने, नए पोस्ट देखने और ऐप या वेबसाइट खोलने में दिक्कत हो रही है। डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, शाम 6 बजे के बाद भारत में 2,000 से ज्यादा यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की। अमेरिका में यह आंकड़ा 26,000 से भी अधिक हो गया है।
इंजीनियरिंग टीम ने दी जानकारी
‘X’ की इंजीनियरिंग टीम ने जानकारी दी है कि शनिवार सुबह डेटा सेंटर में आई खराबी का असर अब तक जारी है। टीम के मुताबिक, कुछ यूजर्स के लिए लॉगिन और साइनअप की सेवाएं बंद हैं, साथ ही नोटिफिकेशन और प्रीमियम सुविधाओं में भी देरी हो रही है। कंपनी की ओर से कहा गया कि वे समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ समय लग सकता है।
लाखों यूजर्स को हो रही है परेशानी
रिपोर्ट के अनुसार, 33% यूजर्स ने लॉगिन में दिक्कत की शिकायत की है, जबकि 47% को ‘X’ ऐप चलाने में समस्या हो रही है। 20% यूज़र्स ने वेबसाइट के काम न करने की बात कही है। इसका मतलब है कि ‘X’ की मुख्य सेवाएं जैसे पोस्ट देखना, मैसेज पढ़ना या नई पोस्ट डालना बंद हो गई हैं। इससे लाखों यूजर्स को परेशानी हो रही है, खासकर वे लोग जो इसका इस्तेमाल काम या व्यवसाय के लिए करते हैं।
निजी डेटा की सुरक्षा पर सवाल
इस बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के बाद अब डेटा सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स को डर है कि कहीं उनके निजी मैसेज और जानकारी को नुकसान न हुआ हो। ‘X’ की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि समस्या कितनी बड़ी है और इसका समाधान कब तक हो पाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो इससे कंपनी की छवि और यूजर्स का भरोसा दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines