देशभर में डाउन हुआ X, लाखों यूजर्स को हो रही समस्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) भारत में इस समय डाउन हो गया है, क्योंकि हजारों यूजर्स आउटेज ट्रैकिंग साइट, डाउनडिटेक्टर पर X को लेकर हो रही दिक्कतों की जानकारी दे रहे हैं. X के डाउन होने से x.com के साथ-साथ एंड्रॉइड और iOS डिवाइस में भी X और अन्य ऐप्लिकेशन्स में दिक्कतें आ रही हैं.

x down

एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) भारत में इस समय डाउन हो गया है, क्योंकि हजारों यूजर्स आउटेज ट्रैकिंग साइट, डाउनडिटेक्टर पर X को लेकर हो रही दिक्कतों की जानकारी दे रहे हैं. X के डाउन होने से x.com के साथ-साथ एंड्रॉइड और iOS डिवाइस में भी X और अन्य ऐप्लिकेशन्स में दिक्कतें आ रही हैं. भारत के अलावा यूएस में भी लाखों यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन

देश भर के कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने की जानकारी दी है. मंगलवार शाम 5:30 बजे तक, कई एक्स यूजर्स ने बताया कि ‘X ऐप को चलाने में दिक्कत हो रही है.’

विज्ञापन

43% लोगों को पोस्ट देखने में हुई समस्याएं

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में X के कई यूजर्स को वेब और एप दोनों वर्जन पर एक्सेस करने और पोस्ट रिफ्रेश करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा. लगभग 43% लोगों को पोस्ट देखने में समस्याएं हुईं. वहीं 23% लोगों को बेवसाइट का इस्तेमाल करने में परेशानी आईं और लगभग 24% ने बताया कि उन्हें वेब कनेक्शन में दिक्कत हुईं.

विज्ञापन

एलन मस्क ने 2022 में खरीदा था X

27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने ट्विटर (अब X) खरीदा था. ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी. आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए है. मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था.

5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर ज्वाइन किया था. इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ