X डाउन होने की खबरें समय- समय पर आती रहती है। इसमें किसी भी तरह की परेशानी होने पर यूजर्स अपनी शिकायत ट्वीट के माध्यम से करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग एक्स के मालिक एलन मस्क को टैग कर मीम्स भी शेयर करते हैं। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स को ट्वीट करने के साथ ही टाइमलाइन रिफ्रेश करने में भी दिक्कत होती है। क्या आपको भी एक्स के कुछ फीचर का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। आइए आपको एक्स (पूर्व में ट्विटर) डाउन होने के बारे में विस्तार से बताते हैं।
X की ये सेवाएं हुई ठप
एक्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पोस्ट और ट्वीट को नहीं देख पा रहे हैं। इसकी सेवाएं ठप होने की वजह से लोग ट्विटर पर अपने अलावा लोगों के पोस्ट भी नहीं देख पा रहे हैं। आज 17 सितंबर 2023 को 12 बजे से ही यूजर्स को इस तरह की परेशानी हो रही है। इसकी पुष्टि डाउन डिटेक्टर की तरफ से की गई है। टाइमलाइन रिफ्रेश करने पर यूजर्स को दिक्कत आ रही है, इसमें एरर आने पर अपना भी टाइमलाइन नहीं देख सकते।
यह भी पढ़ें: अब स्मार्टफोन में किसी को भी देखें लाइव, बस करना होगा ये काम
डाउन डिटेक्टर ने दी जानकारी
एक्स डाउन होने की जानकारी डाउन डिटेक्टर की तरफ से भी दी गई है। हालांकि एक्स ऐप यूजर्स बिना किसी परेशानी के सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। डाउन डिटेक्टर के अनुसार केवल एक्स वेबसाइट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को परेशानी हो रही थी। अगर आप भी वेब वर्जन पर एक्स चलाते हैं तो आज कुछ फीचर्स का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है।
चौथी बार हुआ ट्विटर डाउन
आपको बताते चलें कि एलन मस्क के द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद ये चौथी बार है जब यूजर्स को इस तरह की परेशानी हुई है। इससे पहले जुलाई में सेवाएं ठप होने की वजह से देशभर के यूजर्स प्रभावित हुए थे। इसे लेकर बाद में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों ने ट्वीट कर शिकायत की थी। कुछ यूजर्स इसकी शिकायत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कर रहे थे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
4 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
6 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
8 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines