X Action On Sensitive Material, Account Holders Claimed of Being Fooled By Elon Musk: एलन मस्क की स्वामित्व वाली ‘एक्स’ अब एडल्ट कंटेट और आपत्तिजनक सामग्री पर कार्रवाई कर रही है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सेक्स वर्कर्स ने पेड ब्लू टिक लिया था और वे इससे संबंधित कंटेंट एक्स पर पोस्ट करती थीं, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। इस मामले में सेक्स वर्कर्स का कहना है कि पेड ब्लू टिक लेने के दौरान एक्स की ओर से वादा किया गया था कि उनके कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन पैसे देने के बावजूद उनके कंटेंट को हटा दिया गया है। उनका कहना है कि पैसे लेने के बाद भी मस्क अपने वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं।
बता दें कि मस्क ने जब ब्लू टिक लॉन्च किया था, तब कहा गया था कि जिन लोगों ने ब्लू टिक लिया है या फिर जिनका अकाउंट वैरिफाइड है, उनका कंटेट अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मामले की शिकायत करते हुए डॉमीनेटरिक्स मिस्ट्रेस रूज ने टेकक्रंच वेबसाइट को बताया कि ब्लू टिक लेने के बावजूद मेरे अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए एक्स ने कुछ नहीं किया है। पैसे देने के बाद मैं एलन मस्क द्वारा खुद को ठगा महसूस कर रही हूं।
पिछले हफ्ते से एक्स ने शुरू की है कार्रवाई
बता दें कि पिछले हफ्ते एक्स ने एनएसएफडब्ल्यू यानी संवेदनशील पोस्ट को चिन्हित करना शुरू किया था। ऐसे अकाउंट्स तक यूजर्स की रीच को कम कर दिया गया। साथ ही कुछ अकाउंट्स को बैन भी कर दिया गया। इसके बाद कुछ सेक्स वर्कर्स ने कहा है कि उनके अकाउंट्स पर डाले गए पोस्ट में इंगेजमेंट कम हो गई है और उनके अकाउंट्स एक्स पर सर्च में भी नहीं दिख रहे हैं।
मिस्ट्रेस रॉग उन कई सेक्स वर्कर्स में से एक है, जो अपनी एक्स मेंबरशीप को रद्द करना चाहती है। मिस्ट्रेस रॉग ने कहा कि मैंने सोचा था कि मेंबरशीप लेने के बाद मेरे पोस्ट के इंगेजमेंट में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि मेंबरशीप लेकर मैंने अपने पैसे बर्बाद कर दिए।
कहा जा रहा है कि एक्स की ओर से की गई कार्रवाई में अलग-अलग मेंबरशीप वाले अकाउंट्स शामिल हैं। बता दें कि एक्स की संवेदनशील मीडिया नीति एडल्ट कंटेंट पर रोक लगाती है। एक्स की पॉलिसी पूर्ण या आंशिक न्यूडिटी, फेक सेक्शुअल एक्ट्स और एडल्ट कंटेंट से जुड़े कार्टून पर भी लागू होती है। एक्स की पॉलिसी के तहत, विचारोत्तेजक कल्पना को भी संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
5 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
6 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
9 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines