iOS 26 Features for iPhone Users: एप्पल के सबसे बड़े वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस (Apple WWDC 2025) में कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 को लॉन्च कर दिया है। आईओएस 19 के नाम की जगह आईओएस 26 से पेश हुआ नया ऑपरेटिंग सिस्टम एक नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है जो आईफोन यूजर्स के लिए मजा डबल कर सकता है। iOS 26 में कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। नए लिक्विड डिजाइन समेत AI फीचर्स और ऐप्स में बदलाव भी किए गए हैं जो आईफोन यूजर्स को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे। आइए आईओएस 26 के फीचर्स और उनकी खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. iOS 26 के लिए Liquid Glass
सबसे बड़े बदलावों में से एक लिक्विड ग्लास का डिजाइन रहा है। लिक्विड ग्लास यूआई एक विजुअल बदलाव है जिससे आईफोन में विजेट्स, ऐप्स और आइकॉन्स को एक नए ट्रांसपेरेंट और ग्लासी लुक देखा जा सकेगा। पहले की तुलना में फोन का इंटरफेस पहले से अधिक साफ तरह से दिखाई देगा।
2. फोन ऐप को मिला नया रूप
Apple ने WWDC के दौरान फोन ऐप को लेकर ऐलान किया है। इसमें यूजर्स के लिए Contact List को एक्सेस करना आसान होगा। अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को फेवरेट लिस्ट में एड कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स के लिए कॉल स्क्रीनिंग फीचर भी जोड़ा जाएगा जिसका काम अनजान कॉल को लाइव ट्रांसक्राइब करना है। इसमें होल्ड असिस्ट भी जोड़ा गया है जो कॉलर को बताया गया कि सर्विस कॉल पर आपकी बारी आ गई है।
3. स्मार्ट लॉक फीचर
आईफोन यूजर्स के लिए स्मार्ट लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन फीचर्स मिलेगा। इसके तहत वॉलपेपर को लॉक स्क्रीन खुद एडजस्ट कर लेगी। ऐसे में टेक्स्ट को रीड करना और अधिक आसान हो सकता है। इसके अलावा होम स्क्रीन पर ऐप्स आइकन और Widgets को नए तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है जोकि ट्रांसपेरेंट इफेक्ट्स के साथ हो सकता है।
4. Visual Intelligence का मिलेगा सपोर्ट
एप्पल इंटेलिजेंस में जोड़ा गया एक नया फीचर विजुअल इंटेलिजेंस रहेगा जिसका काम आईफोन की स्क्रीन पर शो हो रही चीजों को आइडेंटिफाई करना होगा। जगह, प्रोडक्ट, कोई तारीख आदि का उसके अनुसार सुझाव दिया जाएगा।
5. Apple Intelligence को मिली मजबूती
एप्पल इंटेलिजेंस में नए फीचर्स को जोड़ा गया है जो आईफोन यूजर्स के अनुभव को अधिक बढ़ा सकता है। लाइव अनुवाद (Live Translation) की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसे में मैसेज, फोन ऐप्स और फेसटाइम के दौरान यूजर्स के लिए लाइव ट्रांसलेट करना आसान रहेगा। इसका मतलब कि किसी से भी बात करते समय आप भाषा को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकेंगे, जो कि आईफोन यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर हो सकता है।
6. हर चैट के लिए अलग वॉलपेपर
एप्पल ने सिर्फ प्राइवेसी का ध्यान नहीं रखा है बल्कि मैसेज ऐप का डिजाइन भी बदल दिया है। नए आईओएस के साथ मैसेजिंग और चैट अधिक सुरक्षित हो सकेगी। अनजान मैसेज को एक अलग फोल्डर में एड कर दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रुप चैट में पोल बनाने की सुविधा भी दी जाएगी। यूजर्स के लिए मैसेज ऐप पर हर चैट के लिए वॉलपेपर सेट करने की सुविधा मिलेगी। ऐसे में यूजर्स सभी चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर सेट कर सकेंगे।
7. Genmoji का नया कस्टमाइजेशन
आपके लिए नए Genmoji को बनाना आसान हो सकेगा। कस्टमाइजेशन में नई इमोजी मिलेगी और टेक्स्ट के ऑप्शन से एक बेहतर तरीके से आप कस्टमाइज कर सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, आर्टवर्क के शौकीन के लिए Image Playground की मदद से AI से अपनी फोटो या आर्ट बनाना आसान हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- WWDC 2025 में Apple ने क्या-क्या की घोषणाएं, यहां जानें iOS 26 से लेकर CarPlay तक सब कुछ
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
15 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
17 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
18 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
20 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines