Apple WWDC 2025 Event: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल द्वारा हर साल डेवलपर इवेंट का आयोजन किया जाता है। इस बार 9 जून से 13 जून, शुक्रवार तक एप्पल की वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस चलेगी। इस दौरान एप्पल द्वारा काफी कुछ खास पेश किया जा सकता है। जबकि, इवेंट के पहले दिन भी एप्पल के पिटारे में बहुत कुछ रहा। सॉफ्टवेयर्स पर फोकस रखने के लिए प्रसिद्ध एनुअल डेवलपर इवेंट WWDC 2025 में ऑपरेटिंग सिस्टम iOS के लिए iOS 26 को पेश कर दिया है। साथ ही लिक्विड ग्लास डिजाइन से भी पर्दा हटाया गया है। इसके अलावा कार प्ले, नए एआई फीचर्स को पेश किया गया है। डेवलपर इवेंट के पहले दिन क्या कुछ खास पेश किया गया है? आइए विस्तार से जानते हैं।
एप्पल इंटेलिजेंस में जोड़ी गईं भाषाएं
एआई के बढ़ते क्रेज को देखते हुए और ओपनचैट समेत अन्य एआई कंपनी को टक्कर देने के लिए एप्पल इंटेलिजेंस में कंपनी ने विस्तार किया है। ऐलान के अनुसार एप्पल इंटेलिजेंस पर भाषाओं की संख्याओं में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, इनमें अभी तक हिंदी भाषा शामिल नहीं हुई है। एप्पल टीवी के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स पर एप्पल इंटेलिजेंस और भाषाओं का सपोर्ट मिल सकेगा।
iOS को नए नाम के साथ मिला नया डिजाइन
एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम में नया iOS 26 पेश किया गया है जिसे एक नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। ऐसे में सभी यूआई और ऐप्स को भी रिडिजाइन किया गया है।
CarPlay और मैसेज ऐप का भी बदला डिजाइन
एप्पल द्वारा iOS को ही रिडिजाइन नहीं किया गया है बल्कि कार के इन्फोटेनमेंट सिस्टम यानी एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) का भी डिजाइन बदलान है। इसके अलावा एप्पल ने मैसेज ऐप को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया है। ऐसे में यूजर्स को सभी चैट के लिए अलग-अलग बैकग्राउंड को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। लाइव ट्रांसलेशन के अलावा मैसेज पोल फीचर का भी सपोर्ट दिया गया है।
आईओएस अपडेट के साथ बदलेगी रूपरेखा
एप्पल ने आईओएस के साथ कई बदलाव करने का ऐलान किया है। यूजर्स को कॉल ऐप में अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को एड करने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे यूजर्स को उन फेवरेट कॉन्टैक्ट की जानकारी ऊपर ही शो हो जाएगी। सफारी ब्राउजर में भी अपडेट किया गया है। कैमरा ऐप में वीडियो और फोटो के लिए ऑप्शन मिलेंगे और स्वाइप का एक सपोर्ट मिलेगा जिससे यूजर्स के लिए कैमरे फीचर्स को एक्सेस करना आसान हो सकेगा।
बदल दिए इन ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम
कंपनी की ओर से ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम में बदलाव किया है। ऐसे में आईओएस 19 का नाम आईओएस 26 कर दिया है। इस तरह से अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम भी बदला गया है। WatchOS 26, iPadOS 26, MacOS26, tvOS26, और VisionOS26 कर दिया है।
आईफोन ऐप में शामिल हुआ नया फीचर
एप्पल की ओर से फोन ऐप में एआई पावर्ड फीचर को शामिल किया गया है जो आईफोन यूजर्स के एक्सपीरिएंस को और बढ़ा सकते हैं। हालांकि, ये फीचर पहले एंड्रॉयड यूजर्स यूज कर रहे हैं। बता दें कि एप्पल ने लाइव वॉयसमेल फीचर के बाद कॉल स्क्रीनिंग और हॉल्ड असिस्ट फीचर को जोड़ दिया है। इससे यूजर्स के लिए इनकमिंग कॉल करना अधिक आसान हो सकता है।
पिछले दो सालों में एप्पल की बड़ी पेशकश
पिछले दो सालों में एप्पल अपने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में बड़ी पेशकश कर रहा है। साल 2023 में एप्पल ने विजन प्रो (Vision Pro) को पेश किया था। जबकि, साल 2024 में कंपनी का फोकस AI पर रहा था और एप्पल इंटेलिजेंस को पेश किया गया। इस बार इसमें नए फीचर्स को जोड़ा गया है। साथ ही iOS के लिए Liquid Glass डिजाइन की घोषणा की है। इसके अलावा आईओएस को नए नाम से पेश किया है जो आईओएस 19 की जगह आईओएस 26 है।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone 16e पर 6,300 रुपये की छूट; जल्दी उठा लें ऑफर का फायदा, जानें Best Deals
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
14 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines