हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2024 के सबसे बेकार फोन, खफा-खफा नजर आए यूजर्स; लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं?  

Worst Smartphones of 2024: इस साल एक से बढ़कर एक जबरदस्त फोन लॉन्च हुए लेकिन कुछ फोन ऐसे भी थे जिसने फैंस को काफी निराश किया। चलिए जानें कौन से हैं वो फोन्स…

विज्ञापन

Worst Smartphones of 2024: 2024 का आज आखिरी दिन है और इस साल कई बड़े ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन पेश किए हैं। इसमें सैमसंग से लेकर गूगल, एप्पल, रेडमी और मोटोरोला जैसे कई बड़े ब्रांड शामिल हैं। सबसे महंगे फोल्डेबल फोन से लेकर सबसे सस्ता 5G फोन भी हमें इसी साल देखने को मिला। हालांकि, इस साल कुछ फोन्स ऐसे भी लॉन्च हुए हैं जिन्होंने यूजर्स को सबसे ज्यादा निराश किया है। हमने ऐसे ही 3 डिवाइस शॉर्ट लिस्ट किए हैं जो 2024 के सबसे बेकार फोन बताए जा रहे हैं। यूजर्स इन डिवाइस को बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी ये डिवाइस काफी चर्चा में हैं। चलिए जानें कौन से हैं वो फोन…

Redmi Note 14 Series

एक वक्त ऐसा भी आया था जब रेडमी के डिवाइस भारत में नंबर वन स्मार्टफोन बन गए थे। बजट रेंज में कंपनी ने ऐसे-ऐसे फीचर्स दिए थे जो सिर्फ महंगे फोन में देखने को मिलते थे। कंपनी की Note सीरीज काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी लेकिन इस साल लॉन्च हुई Redmi Note 14 सीरीज ने यूजर्स को काफी निराश किया। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने इस बार फोन के प्राइस काफी ज्यादा बढ़ा दिए। जहां बेस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये तो टॉप मॉडल 35,999 रुपये में पेश किया।

हमने भी एक वक्त पर इस सीरीज का Redmi Note 5 Pro इस्तेमाल किया था जिसकी कीमत 14 हजार रुपये थी। कीमत और अगर छोड़ भी दें तो डिवाइस के कुछ फीचर्स भी पुराने हैं। फोन स्लो UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है और पुराने Android वर्जन के साथ आता है। कैमरे के मामले में भी यूजर्स इस सीरीज से काफी निराश हैं।

ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में मिल रहा है Samsung का सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत हुई सिर्फ इतनी

Samsung Galaxy S24 FE

साउथ कोरियन दिग्गज कंपनी ने इस साल भी अपनी नई Galaxy S24 सीरीज पेश की थी, जिसमें एक ‘फैन’ एडिशन डिवाइस भी था। फैन एडिशन डिवाइस सस्ते में प्रीमियम फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। हालांकि इस साल कंपनी ने इस डिवाइस में कोई खास बदलाव नहीं किया जिसकी वजह से इसका रिस्पॉन्स काफी ठंडा दिखा। 54,999 रुपये के प्राइस पर कंपनी ने फोन में बड़े-बड़े बैजल देखकर यूजर्स को काफी निराश किया। चिपसेट के मामले में भी कंपनी ने ‘कंजूसी’ कर ली। यही नहीं फोन में बैटरी में कुछ ज्यादा खास नहीं है। इस बार फैंस एडिशन ने ही फैंस को निराश कर दिया।

Moto Edge 50 Pro

मोटोरोला ने पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक फोन पेश किए हैं। कंपनी ने 15 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के बजट में काफी ऑप्शंस यूजर्स के सामने रखे। कुछ फोन्स को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन Moto Edge 50 Pro से यूजर्स कुछ ज्यादा ही नाराज दिखाई दे रहे हैं। इस फोन के कभी कैमरा में यूजर्स को परेशानी हुई तो कभी वीडियो बनाने पर स्क्रीन दिक्कत देने लगी। ये तो वही बात हो गई पैसे भी खर्च दिए और मजा भी नहीं आया।

यही नहीं फोन में काफी ज्यादा हीटिंग इश्यू भी देखने को मिला। इस लिस्ट में और भी फोन शामिल किए जा सकते थे। एप्पल ने भी पिछले कुछ सालों में अपने फैंस को कुछ खास नहीं दिया है। डिजाइन में कैमरा बार-बार इधर से उधर प्लेस किया। लॉन्च के वक्त कहा कि नई सीरीज में AI फीचर्स मिलेंगे जो अभी तक मिसिंग हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें