World Smallest Flip Phone Price: क्या आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो आपकी जेब में आसानी से समा जाए और जिसे आप एक हाथ से आसानी से चला सकें? अगर आपका जवाब हां है, तो दुनिया का सबसे छोटा फ्लिप फोन आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हो सकता है। इस लेख में हम आपको दुनिया के सबसे छोटे फोन के बारे में विस्तार से बताएंगे। हम इस फोन की खासियतों, फायदों और नुकसानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा फोन कितना छोटा है और इसमें क्या-क्या खासियतें हैं। यकीन मानिए इस फोन को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे!
SKYSHOP Long-CZ-J9
दरअसल इस फोन का नाम SKYSHOP Long-CZ-J9 है जो दुनिया का सबसे छोटा Flip फोन है। इसे आप अमेजन या अली एक्सप्रेस से सिर्फ 1,731 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। प्राइस के हिसाब से इसमें कई धांसू फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। चलिए अब इसके फीचर्स पर एक नजर डालें…
SKYSHOP Long-CZ-J9 के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Bluetooth Dialer और Voice Changer जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें आप एक माइक्रो सिम कार्ड यूज कर सकते हैं, माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट, सभी भारतीय सिम कार्ड को सपोर्ट करता है पर इसमें आपको जियो सिम को सपोर्ट नहीं मिलेगा। ये छोटू सा फोन 300mAh बैटरी से लैस है और लगभग 2 घंटे का टॉक टाइम, लगभग 3 दिन का स्टैंडबाय टाइम ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से आधी कीमत पर खरीदें ‘महंगे’ Laptop, चेक करें 3 बेहतरीन डील्स!
फोन में नहीं है ये सुविधा
हालांकि इस फोन में कुछ खामियां भी हैं, इसमें आपको कोई भी वाइब्रेशन मोटर नहीं मिलती जिसका मतलब है कि कॉल आने पर आपको फोन में कोई भी वाइब्रेशन फील नहीं होगी लेकिन डिवाइस बीटी डायलर, बीटी फ़ंक्शन: बीटी 3.0 को सपोर्ट करता है और इसमें बीटी म्यूजिक और मैजिक वॉयस चेंजर का भी खास ऑप्शन मिल रहा है।
फोन का वजन सिर्फ 18 ग्राम
इस फोन का वजन सिर्फ 18 ग्राम है और इसमें OLED 0.66 इंच डिस्प्ले लगा हुआ है। डिवाइस 32MB + 32MB मेमोरी, मिनी साइज और पोर्टेबल है। फोन के साथ कुछ एक्सेसरीज भी मिलती हैं जिसमें 1 x USB केबल, 1 x यूजर मैनुअल दिया गया है। देखा जाए तो इस फोन का प्राइस एक साल के मोबाइल रिचार्ज से भी कम है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
20 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines