World Photography Day 2023: दुनिया भर में हर साल अलग-अलग थीक के साथ विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस बार लैंडस्कैप्स थीम के साथ फोटोग्राफी दिवस को मनाया जा रहा है। इस थीम के मुताबिक कई फोटोग्राफर्स अपनी तस्वीरों को आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करते है। हालांकि, बदलते समय के साथ-साथ थीम और फोटोग्राफर्स भी बदलते जा रहे हैं। कैमरे के अलावा उन फोनों को अपना रहे हैं जो कहीं न कहीं डीएसएलआर को टक्कर दे सकते हैं।
जी हां, आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेस्ट कैमरा फोन के लिए जानें जाते हैं। इनमें एप्पल, वीवो, शाओमी, सैमसंग समेत गूगल के फ्लैगशिप फोन शामिल हैं। आइए टॉप 5 कैमरे वाले स्मार्टफोन (Top 5 Camera Phone) के बारे में जानते हैं।
Best 5 Camera Mobile Phones in India
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
आजकल हम सभी एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं तो बेहतरीन कैमरे के साथ आता हो। इसके अलावा फीचर्स के मामले में भी बेहतरीन हो। इनमें से एक सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G है जिसकी कीमत 107,790 रुपये है। आप इस फोन को अमेजन और क्रोमा से खरीद सकते हैं। इस फोन में Snapdragon 8 Gen प्रोसेसर है, जो 212GB RAM के साथ जोड़ा गया है। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 inches का AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 200MP + 12MP + 10MP + 10MP के चार रियर कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 5000 mAh की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी है।
Apple iPhone 14 Pro Max
एप्पल आईफोन 14 प्रो मैक्स भी बेस्ट कैमरे वाले फोन की लिस्ट में आता है। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 48 एमपी + 12 एमपी + 12 एमपी ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 12 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4323 एमएएच की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसकी कीमत 127,999 रुपये है।
Google Pixel 7 Pro 5G
गूगल पिक्सल 7 प्रो 5जी में 50 एमपी + 12 एमपी + 48 एमपी के साथ ट्रिपल कैमरा है। फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले है। इसमें फ्रंट वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 10.8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000 एमएएच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बैटरी है।
Xiaomi 13 Pro
शाओमी 13 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉइड v13 और v14 के अपग्रेड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर है जो 212जीबी रैम के साथ है। फोन में 50 एमपी + 50 एमपी + 50 एमपी ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में 32 एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा मिलता है। फोन में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4820 एमएएच की बैटरी है। इसकी कीमत 74,990 रुपये है।
Vivo X90 Pro
वीवो एक्स 90 प्रो भी बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 74,990 रुपये है। फोन में 50 एमपी + 12 एमपी + 50 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 32 एमपी का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4870 एमएएच की बैटरी है। इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines