World Photography Day 2022 Top Camera Phone: हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) मनाया जाता है। ये दिन फोटोग्राफर कम्युनिटी के लिए खास होता है। फोटोग्राफी का शौक रखने वाले अच्छे से अच्छा DSLR कैमरा खरीदना पसंद करते हैं। वहीं, मार्केट में कई स्मार्टफोन भी हैं जो DSLR क्वालिटी के साथ आते हैं।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक रखने वाले लोग DSLR क्वालिटी वाले फोन का भी चयन कर सकते हैं। आज हम आपके लिए 5 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन (Top Camera Phone) लेकर आए हैं जो DSLR क्वालिटी फीचर्स के साथ आते हैं। आइए इन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
वनप्लस 10 प्रो 5जी (OnePlus 10 Pro 5G)
वनप्लस 10 प्रो 5जी में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर है। ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके बैक में 50MP का अल्ट्रा वाइड + 48MP का वाइड एंगल + 8MP का टेलीफोटो कैमरा है।
गूगल पिक्सल 6 प्रो 5जी (Google Pixel 6 Pro 5G)
गूगल पिक्सल 6 प्रो 5जी में भी बेहतरीन कैमरा फीचर दिया गया है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज उपलब्ध हैं। अमेजन पर इसकी शुरुआती कीमत 63,390 रुपये है। इसके बैक में 50MP + 48MP + 12MP है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा है।
शाओमी 12 प्रो 5जी (Xiaomi 12 Pro 5G)
शाओमी 12 प्रो 5जी की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड + 50MP का वाइड एंगल + 50MP का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा 5जी (Samsung Galaxy S22 Ultra 5G)
सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा 5जी में 12GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट है। इसकी कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू है। इस फोन में 108MP का मुख्य कैमरा + 12MP का वाइड एंगल + 10MP का प्रोट्रेट + 10MP का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 40MP का सेल्फी कैमरा है।
आईफोन 13 प्रो मैक्स (iPhone 13 Pro Max)
आईफोन 13 प्रो मैक्स के 4 स्टोरेज वेरिएंट 128GB, 256GB, 512GB और 1TB है। इसकी कीमत 1,18,900 रुपये से शुरू है। इसमें फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, इसके बैक में 12MP का मुख्य कैमरा है। इसके अलावा 12MP का डेप्थ और 12MP का तीसरा कैमरा है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
19 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines