World first Chastity Belt for Smartphone: आजकल, स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आपका फोन आपकी जिंदगी पर कितना हावी हो रहा है? अगर आपका जवाब हां है, तो अब आपके पास इससे बचने का एक जबरदस्त सॉल्यूशन है। स्मार्टफोन में लॉक तो आपने बहुत से देखें होंगे लेकिन अब मार्केट में फोन को लॉक करने का एक फिजिकल डिवाइस भी आ गया है जो आपको फोन की लत से छुटकारा दिला सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…
फोन के लिए चैस्टिटी बेल्ट
दरअसल हाल ही में एक कंपनी ने एक ऐसी डिवाइस लॉन्च की है जिसे “फोन के लिए चैस्टिटी बेल्ट” कहा जा रहा है। यह डिवाइस आपको आपके फोन से दूर रहने में मदद करती है। इसे एक बार फोन पर लगाने के बाद आप फोन को यूज नहीं कर सकेंगे।
कैसे काम करती है ये डिवाइस?
आप इस डिवाइस को अपने फोन पर लगाकर उसे लॉक कर सकते हैं। फिर, आप इसकी चाबी किसी ऐसे व्यक्ति को दे दें जिस पर आप भरोसा करते हैं। यह डिवाइस अलग अलग साइज और फोन के हिसाब से आता है। यही नहीं इसे आप अपने फोन के हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि जल्द ही लैपटॉप और डेस्कटॉप के लिए भी इस तरह की डिवाइस उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें: Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम में मिलेंगे 12 OTT Apps फ्री और डेटा बेनिफिट्स
क्यों है ये डिवाइस चर्चा में?
एक सर्वेक्षण के अनुसार, ब्रिटिश लोग अन्य देशों के लोगों की तुलना में अपने फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह डिवाइस उन लोगों के लिए एक बेस्ट सॉल्यूशन हो सकता है जो अपनी फोन लत को कम करना चाहते हैं। इस डिवाइस की कीमत लगभग $100 यानी 8 हजार रुपये से ज्यादा है। हालांकि, कंपनी अभी भी इसकी टेस्टिंग कर रही है।
क्या सही में इस लॉक की जरूरत?
पहली बार में देखने में ये डिवाइस दिलचस्प लग सकता है लेकिन हमें नहीं लगता आपको 8 हजार रुपये किसी ऐसे डिवाइस पर खर्च करने चाहिए जो आपके फोन को लॉक करे। iPhone हो या Android फोन दोनों ही जगह आपको अपना फोन यूसेज कंट्रोल करने के लिए बहुत से ऑप्शंस मिलते हैं जिसके लिए आपको कोई भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इस डिवाइस की जगह उन ऐप्स का फ्री में यूज कर सकते हैं। कुछ ऐप्स तो ऐसे भी हैं जो आपकी एक दिन की यूसेज लिमिट खत्म होने के बाद 24 घंटे के बाद भी अनलॉक होते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
8 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines