एक सेकंड से भी कम में डाउनलोड होगी 50GB की फिल्म, चीन ने तैयार की पहली 6G चिप

चीन ने दुनिया का पहला 6G चिप डेवलप किया है, जो मौजूदा इंटरनेट से 5,000 गुना तेज है। यह चिप 100 Gbps की स्पीड देने का दावा करती है और कुछ ही सेकंड में 50GB की फिल्म डाउनलोड कर सकती है।

6G

Photo Credit: Freepik

आज की दुनिया इंटरनेट पर टिकी है। फाइल डाउनलोड करना हो, वीडियो देखना हो या ऑनलाइन काम करना – हर जगह स्पीड की अहमियत है। 5G आने के बाद लोगों को तेज इंटरनेट का अनुभव मिला, लेकिन अब चीन ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ऐसा काम कर दिया है जो भविष्य को बदल सकता है।

विज्ञापन

चीन ने डेवलप किया पहला 6G चिप

चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला ऑल-फ्रीक्वेंसी 6G चिप बना लिया है। इस चिप की खासियत है कि यह मौजूदा इंटरनेट से 5,000 गुना तेज स्पीड देगा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे 100 जीबीपीएस प्रति सेकंड तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है। मतलब, कुछ ही सेकंड में आप 50 जीबी की 8K फिल्म डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन

गांवों पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

अब तक हाई-स्पीड इंटरनेट सिर्फ शहरों तक ही सीमित था। लेकिन यह नया 6G चिप ग्रामीण इलाकों में भी तेज इंटरनेट देने में मदद करेगा। इससे शहर और गांव के बीच इंटरनेट स्पीड का फर्क कम हो जाएगा। यानी भविष्य में गांव में बैठकर भी लोग सुपरफास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन

कैसे बनी ये यूनिक चिप

यह चिप चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार की है। इसका साइज नाखून जितना छोटा है, लेकिन इसमें इतनी ताकत है कि यह 0.5 GHz से लेकर 115 GHz तक की फ्रीक्वेंसी पर काम कर सकती है। पहले इसके लिए कई अलग-अलग चिप की जरूरत होती थी, लेकिन अब एक ही चिप सब कुछ कर देगी।

भीड़भाड़ में भी चलेगा तेज इंटरनेट

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस 6G चिप के इस्तेमाल से ऐसी जगहों पर भी तेज़ इंटरनेट मिलेगा, जहां एक साथ लाखों लोग जुटते हैं। चाहे कोई कंसर्ट हो, स्पोर्ट्स स्टेडियम हो या बड़ा पब्लिक इवेंट – नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

कब मिलेगा इसका इस्तेमाल

अभी यह साफ नहीं है कि 6G चिप का कमर्शियल इस्तेमाल कब शुरू होगा। लेकिन इतना तय है कि यह खोज इंटरनेट की दुनिया में क्रांति ला सकती है। जब यह आम लोगों तक पहुंचेगी, तब इंटरनेट का अनुभव वैसा होगा, जैसा आज हम सिर्फ सोच सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ