सर्दियों में फ्रिज यूज करते समय न करें ये 5 गलतियां, डिब्बा बनते देर नहीं लगेगी

Winter Refrigerator Maintenance Tips: सर्दियों में फ्रिज यूज करते टाइम ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें। नहीं तो आपके महंगे फ्रिज को डिब्बा बनते देर नहीं लगेगी।

Winter Refrigerator Maintenance Tips

Winter Refrigerator Maintenance Tips: आजकल फ्रिज आपको हर घर में मिल जाएगा, जो खाने को लंबे टाइम तक फ्रेश रखने और स्टोर करने में काफी मदद करता है, लेकिन इसके यूज करते टाइम की गई थोड़ी-सी लापरवाही आपके महंगे फ्रिज को डिब्बा बना सकती है। जी हां, कई बार ये गलतियां बड़ी समस्या का कारण बन जाती हैं, जैसे फ्रिज का खराब होना या सबसे खराब मामले में फ्रिज में धमाका तक हो सकता है। सर्दियों में खास तौर पर फ्रिज का अच्छे से रखरखाव और इस्तेमाल काफी जरूरी है। आइए जानें सर्दियों में फ्रिज का यूज करते टाइम कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए…

फ्रिज सर्दियों में बंद न करें

ठंड की वजह से सर्दियों में खाने की चीजें नेचुरली काफी टाइम तक फ्रेश बनी रहती हैं। ऐसे में कुछ लोग बिजली बचाने के चक्कर में फ्रिज को ऑफ कर देते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। फ्रिज को लंबे टाइम तक बंद रखने से इसका कंप्रेसर जाम हो सकता है। इसलिए सर्दियों में ऐसा बिलकुल भी न करें।

हीटर से दूर रखें फ्रिज

सर्दियों में अगर आप घर को गर्म रखने के लिए रूम हीटर का यूज कर रहे हैं तो इसे गलती से भी फ्रिज के पास न रखें। फ्रिज के कंप्रेसर को हीटर से निकलने वाली गर्मी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है।

रेगुलर साफ-सफाई करें

फ्रिज का इस्तेमाल सर्दियों में काफी कम हो जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसकी सफाई नहीं करेंगे। फ्रिज को सर्दी में भी रेगुलर साफ करें और अंदर से पुराने व खराब खाने को टाइम पर हटा दें। फ्रिज में ज्यादा सामान रखने से भी बचें।

वोल्टेज स्टेबलाइजर

अगर आप एक ऐसी जगह रहते हैं जहां वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या बनी रहती है, तो फ्रिज को सेफ रखने के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर टाइम पर लगवा लें। इससे आपका फ्रिज सेफ रहेगा।

दीवार से थोड़ा दूर रखें

कभी भी फ्रिज को दीवार या अन्य किसी चीज से सटाकर न रखें। दीवार और फ्रिज के बीच थोड़ा डिस्टेंस होना जरूरी है, ताकि फ्रिज से निकलने वाली गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके। यही नहीं इससे कंप्रेसर पर भी कम दबाव पड़ता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ