अक्टूबर शुरू होते ही सुबह और शाम की हल्की ठंड महसूस होने लगी है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे तापमान कम होगा, घरों में गीजर का इस्तेमाल भी बढ़ जाएगा. ठंडे पानी से बचने के लिए लोग दिन में कई बार गीजर चलाते हैं. अब इलेक्ट्रिक गीजर में पान और बिजली दोनों का इस्तेमाल होता है, इसलिए सर्दी शुरू होने से पहले कुछ जरूरी चीजों की जांच कर लेना बेहतर है.
गीजर शुरू करने से पहले कर लें ये काम
सर्दी शुरू होने से पहले वायरिंग चेक करें
गीजर चलाने से पहले उसकी वायरिंग, प्लग और आसपास के कनेक्शन को एक बार जरूर देख लें. अगर तार कहीं से कटा हुआ है, प्लग ढीला है या वायरिंग जली हुई नजर आ रही है तो गीजर को बिल्कुल न चलाएं. ऐसी स्थिति में खुद ठीक करने के बजाय किसी ट्रेन इलेक्ट्रिशियन से इसकी जांच करवाएं.
गीजर को किसी भी सॉकेट में न लगाएं
गीजर को हमेशा ऐसे सॉकेट में लगाना चाहिए जो उसके पावर लोड को संभाल सके. इसके एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टी प्लग में लगाने से बचें. ज्यादा लोड पड़ने पर वायर गर्म हो सकता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. वहीं आग लगने से गीजर ब्लास्ट का भी खतरा हो सकता है. गीजर के लि सही रेटिंग वाला सॉकेट इस्तेमाल करना बेहतर है. साथ ही MCB और RCCB जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी होनी चाहिए.
बिना पानी के गीजर चलाना पड़ सकता है भारी
गीजर को कभी भी खाली या बहुत कम पानी होने पर चालू नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से हीटिंग एलिमेंट को नुकसान पहुंच सकता है और गीजर खराब हो सकता है. इसलिए गीजर ऑन करने से पहले यह जरूर देख लं कि टैंक में पर्याप्त पानी है.
नहाते समय गीजर ऑन न छोड़ें
गीजर इस्तेमाल करते समय सबसे जरूरी सावधानी इसे लेकर हैं. पानी गर्म होने के बाद गीजर को बंद कर दें और उसके बाद नहाने जाएं. खासकर अगर घर की इलेक्ट्रिकल वायरिंग पुरानी है तो गीजर को चालू छोड़कर नहाना जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए नहाने से पहले गीजर बंद करने की आदत डालना बेहतर है.
पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें
गीजर का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ाने से बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए पनी को जरूरत के हिसाब से ही गर्म करें. इसके इस्तेमाल करने से पहले पानी का तापमान हाथ से या किसी सुरक्षित तरीके से चेक करें.
पुराना गीजर है तो सर्विस कराएं
अगर गीजर काई साल पुराना हो चुका है तो सर्दी शुरू होने से पहले उसकी सर्विस करवा लेना बेहतर रहेगा. टंकी हीटिंग एलिमेंट, वायरिंग, थर्मोस्टेट और सेफ्टी वाल्व जैसी चीजों की समय-समय पर जांच जरूरी है. इससे गीजर में होने वाली खराबी और किसी दुर्घटना का खतरा कम किया जा सकता है.
गैस गीजर में वेंटिलेशन का रखें ध्यान
अगर घर में इलेक्ट्रिक के बजाय गैस गीजर लगा है तो कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन होना बहुत जरूरी है. गैस गीजर को बंद और बिना हवा वाले कमरे में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर गैस की गंध आए तो तुरंत गीजर बंद करें, गैस सप्लाई रोकें और कमरे में हवा आने दें.
छोटी सी सावधानी से टलेगा बड़ा खतरा
सर्दियों में गीजर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी आपको सर्दियों में गीजर से मिलने वाली गर्म पानी की सुविधा का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, अगली गर्मी में नहीं आएगी परेशानी
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines