Winter Fest: 31 दिसंबर से पहले Smartphones पर छप्पर फाड़ Offers! जानिए Deals
Winter Fest Smartphone Discount and Offers: नए साल से पहले नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप भी विंटर फेस्ट सेल के बारे में जान लें।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Winter Fest Smartphone Discount and Offers: नए साल से पहले क्या आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए धमाकेदार ऑफर्स और डील्स हैं। विंटर फेस्ट सेल का फायदा उठाकर आप भी आधे दाम में नया फोन खरीद सकते हैं। सेल के दौरान ढेरों ऑफर्स उपलब्ध हैं जिससे फोन की कीमत काफी कम हो सकती है।
जी हां, फ्लिपकार्ट पर विंटर फेस्ट सेल चल रही है जिसमें स्मार्टफोन को बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। ऐसे में आप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का ऑफ दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आप किस-किस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर विंटर फेस्ट सेल 23 दिसंबर 2023 से चल रही है। इस दौरान अपकमिंग स्मार्टफोन्स से लेकर बजट फ्रेंडली फोन छूट के साथ लिस्टेड हैं। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विंटर फेस्ट सेल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगी। आप नए साल की शुरुआत होने से पहले ढेरों छूट का फायदा पा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर विंटर फेस्ट सेल के दौरान नए स्मार्टफोन को भी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। हाल ही में लॉन्च हुआ पोको एम6 5जी (Poco M6 5G) और रियलमी सी67 5जी (Realme C67 5G) छूट के साथ मिलेगा। दोनों फोन पर स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट ऑफ दिया जा रहा है। इनके अलावा आप इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी (Infinix Smart 8 HD), पोको सी65 5जी (Poco C67) और सैमसंग एस23 एफई (Samsung S23 FE) पर भारी छूट पा सकते हैं।
बिग ईयर एंड सेल की टॉप डील में कई स्मार्टफोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। मोटोरोला एज 40 नियो (Motorola Edge 40 Neo), पोको एम6 प्रो 5जी (Poco M6 Pro 5G), सैमसंग एस21 एफई 5जी (Samsung S21 FE 5G), आईफोन 14 (iPhone 14), वीवो टी2एक्स 5जी ( Vivo T2X 5G ) और रेडमी 12 (Redmi 12) जैसे फोनों पर भारी छूट मिल रही है। इन फोन पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स उपलब्ध हैं।
वीडियो के जरिए आप Top 7 Best Smarphones List 2023 देख सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और वनकार्ड (One Card) पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपके पास इनमें से कोई भी कार्ड है तो आप पेमेंट के दौरान छूट का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के नए Scam से सावधान!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: