Window and Split AC Expiry Date: देश में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है जिसके चलते कुछ घरों में लोग दिन-रात AC का यूज कर रहे हैं। वहीं, पिछले कुछ वक्त में तो विंडो और स्प्लिट एसी यूनिट में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से घर और ऑफिस में लगे एसी यूनिट बम की तरह फट रहे हैं। पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है कुछ जगह तो तापमान 45-50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। जिसकी वजह से कहीं न कहीं लोग गर्मी से राहत पाने के लिए धड़ल्ले से एयर कंडीशनर खरीद रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस AC की भी एक्सपायरी डेट होती है। एक टाइम के बाद इसका यूज आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है।
ये दो AC सबसे ज्यादा पॉपुलर
वैसे तो मार्केट में अलग-अलग तरह के AC आ गए हैं लेकिन इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर विंडो और स्प्लिट एसी हैं। जहां विंडो एसी घर की किसी खिड़की पर आसानी से फिट हो जाता है तो वहीं दूसरी तरफ स्प्लिट एसी यूनिट में इनडोर और आउटडोर यूनिट होता है। इनडोर यूनिट को रूम की दीवार पर फिट किया जाता है, जबकि आउटडोर यूनिट को घर के बाहर लगाया जाता है।
कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए आउटडोर यूनिट में एक बड़ा पंखा लगा होता है। साथ ही इसमें एक कंप्रेसर होता है जो ठंडी हवा इनडोर यूनिट में भेजता है। हालांकि इन दोनों AC को आप एक वक्त तक ही यूज कर सकते हैं इसके बाद इनमें ब्लास्ट भी हो सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि एक AC को आप कब तक यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते
कितने समय तक यूज कर सकते हैं AC?
आजकल मार्केट में मौजूद बहुत से एयर कंडीशनर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि आप इसका इस्तेमाल 10 साल तक तो टेंशन फ्री होकर कर सकते हैं, लेकिन आपको इसके साथ इसका काफी ध्यान भी रखना होगा। गैस लीकेज और गंदगी के जमाव को दूर करने के लिए टाइम पर इसका सर्विस होना भी जरूरी है।
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि विंडो AC का यूज आप 8 से 10 साल तक कर सकते हैं जबकि स्प्लिट AC को आप 10 से 15 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समय के दौरान अगर आप AC का अच्छे से ध्यान रखते हैं तो कंप्रेसर के खराब होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines