Window और Split AC की भी होती है एक्सपायरी डेट, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Window and Split AC Expiry Date: क्या आप जानते हैं Window और Split AC की भी एक्सपायरी डेट होती है। अगर आप एक टाइम  पीरियड के बाद इसका यूज करते हैं तो इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

Window and Split AC Expiry Date
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दो AC सबसे ज्यादा पॉपुलर

वैसे तो मार्केट में अलग-अलग तरह के AC आ गए हैं लेकिन इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर विंडो और स्प्लिट एसी हैं। जहां विंडो एसी घर की किसी खिड़की पर आसानी से फिट हो जाता है तो वहीं दूसरी तरफ स्प्लिट एसी यूनिट में इनडोर और आउटडोर यूनिट होता है। इनडोर यूनिट को रूम की दीवार पर फिट किया जाता है, जबकि आउटडोर यूनिट को घर के बाहर लगाया जाता है।

कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए आउटडोर यूनिट में एक बड़ा पंखा लगा होता है। साथ ही इसमें एक कंप्रेसर होता है जो ठंडी हवा इनडोर यूनिट में भेजता है। हालांकि इन दोनों AC को आप एक वक्त तक ही यूज कर सकते हैं इसके बाद इनमें ब्लास्ट भी हो सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि एक AC को आप कब तक यूज कर सकते हैं।

Window and Split AC

विज्ञापन

कितने समय तक यूज कर सकते हैं AC?

आजकल मार्केट में मौजूद बहुत से एयर कंडीशनर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि आप इसका इस्तेमाल 10 साल तक तो टेंशन फ्री होकर कर सकते हैं, लेकिन आपको इसके साथ इसका काफी ध्यान भी रखना होगा। गैस लीकेज और गंदगी के जमाव को दूर करने के लिए टाइम पर इसका सर्विस होना भी जरूरी है।

विज्ञापन

कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि विंडो AC का यूज आप 8 से 10 साल तक कर सकते हैं जबकि स्प्लिट AC को आप 10 से 15 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समय के दौरान अगर आप AC का अच्छे से ध्यान रखते हैं तो कंप्रेसर के खराब होने का खतरा काफी कम हो  जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ