Window AC Blast Reason: पिछले कुछ दिनों से एयर कंडीशनर के ब्लास्ट होने की कई खबरें सामने आ रही हैं। अलग-अलग जगहों पर किसी न किसी वजह से चलता हुआ AC ब्लास्ट होने की वजह बना है। ताजा मामला नोएडा में स्थित एक कंपनी से सामने आया है जहां का विंड एयर कंडीशनर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई है। अगर आपके घर में भी विंडो एसी लगा हुआ है तो ऐसी 3 वजह जान लें जिसके कारण AC Blast हो सकता है। यहां तक कि घर में भीषण आग भी लग सकती है। आइए आपको एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने की 3 वजह और बचाव के कुछ टिप्स बताते हैं।
Split AC vs Window AC Blast
बाजार में अलग-अलग फीचर और मोड के साथ स्प्लिट एसी और विंडो एसी उपलब्ध हैं। हालांकि, ब्लास्ट होने का खतरा दोनों एसी में है, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो एसी में ब्लास्ट होने के खतरे को कम किया जा सकता है। अधिक समय तक एयर कंडीशनर को चलाना या सर्विस न करवाना या फिर गलत तरह की तार का इस्तेमाल करना AC के ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है। ताजा मामला नोएडा सेक्टर-63 में स्थिति IT कंपनी से सामने आया है जहां की बिल्डिंग में विंडो AC के ब्लास्ट होने से आग लग गई है।
Air Conditioner में आग लगने की क्या है वजह?
1. हद से ज्यादा AC का इस्तेमाल- अगर आप एसी का इस्तेमाल हद से ज्यादा करते हैं तो इस पर अधिक लोड पड़ता है और फिर एसी ज्यादा गर्म होने के कारण फट भी सकता है।
2. गलत तरह की तार का इस्तेमाल- अगर ISI मार्क या 1MM/ 2MM वाली तार यूज करते हैं और वो भी एलुमिनियम की तो एसी में आग लग सकती है।
ये भी पढ़ें- AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
3. धूप के संपर्क में रखा एसी- अगर आपके घर में विंडो एसी लगा हुआ है और उस पर सीधी धूप पड़ती है तो वो तेज धूप के कारण ज्यादा गर्म हो जाता है। साथ ही अगर उसे लंबे समय तक चलाया जाए तो वो बहुत गर्म हो सकता है। ऐसे में AC फटने का डर रहता है।
Window AC Blast होने से कैसे करें बचाव?
AC चाहे स्प्लिट हो या विंडो, दोनों को अगर गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आग लगने का खतरा बना रहता है। इसलिए ध्यान रखें कि एसी की समय-समय पर सर्विसिंग होना जरूरी है। AC के लिए ISI मार्क वाली कॉपर की 4 मिलीमीटर वाली वायर होनी जरूरी है। एसी को लंबे समय तक चलाकर नहीं रखा चाहिए। धूप के संपर्क से दूर रखने के लिए एसी को छाया वाली जगह रखने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- कहीं आपके घर के AC में न हो जाए Blast, जानें बचाव के 7 तरीके
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
3 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
22 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines